फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2020: व्रत में खाने के लिए परफेक्ट है कच्चे केले से बने पकौड़े

Thu, 22 Oct 2020 09:08 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 22 Oct 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
shardiya navratri 2020 october banana potato pakora for navratri fasting
banana tikki - फोटो : social media

नवरात्रि के पावन दिनों की शुरूआत 17 अक्तूबर से हो रही है। माता रानी के आशीर्वाद के लिए जहां लोग घरों में कलश की स्थापना करेंगे। वहीं पूजा-अर्चना के साथ ही व्रत का संकल्प भी लेंगे। नौ दिनों के व्रत में लगातार बिना अनाज के फलाहार का सेवन कठिन है। लेकिन फलाहार में आप कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें बनाकर खा सकते हैं। जो आपके व्रत में सात्विक होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होंगी। जैसे कच्चे केले से बने पकौड़े, सात्विक होने के साथ ही भूख को भी कम करेंगे। तो चलिए जानें कैसे बनेगा व्रत में खाया जाने वाला केला आलू पकौड़ा।

shardiya navratri 2020 october banana potato pakora for navratri fasting
पकौड़ा
व्रत के फलाहार में ज्यादातर लोग कूट्टू के आटे, सिंघाड़े के आटे के साथ आलू का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप कुछ स्वादिष्ट खाने की इच्छा रखते हैं तो कच्चे केले के पकौड़े परफेक्ट रहेंगे। वहीं आप चाहें तो सेंधा नमक के साथ या फिर बिना नमक के भी इनका स्वाद ले सकते हैं। ये हर तरीके से खाने में स्वादिष्ट लगेंगे।

 

shardiya navratri 2020 october banana potato pakora for navratri fasting
raw banana
आलू केला पकौड़ा के लिए सामाग्री:
  • उबले हुए कच्चे केले 
  • उबले हुए आलू
  • कूट्टू का आटा
  • हरी मिर्च
  • हरा धनिया 
  • भुने और पिसे हुए मूंगफली के दानें
  • तलने के लिए तेल या घी
  • सेंधा नमक (स्वादानुसार)
विज्ञापन
विज्ञापन
shardiya navratri 2020 october banana potato pakora for navratri fasting
kuttu ka atta
बनाने की विधि

सबसे पहले आलू और कच्चे केले को उबाल कर रख लें। केले को छिलका सहित उबालना ठीक होता है। क्योंकि छिलका उतार देने पर केला ज्यादा उबल ज्यादा है। उबले हुए केले के छिलके को हटाकर इसे अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद इसमें कुट्टू का आटा और स्वादानुसार सेंधा नमक मिलाकर डाल दें। इस मिश्रण का एक गाढा घोल बना कर किनारे रख दें। अब आलूओं को भी अच्छे से मैश कर मिला दें। साथ में बारीक कटी हरी मिर्च, मूंगफली, हरी धनिया, हरी मिर्च और नमक डालें। अब इन आलू वाले मिश्रण की छोटी-छोटी मनचाही आकार की टिक्की बनाकर रख लें। 

विज्ञापन
shardiya navratri 2020 october banana potato pakora for navratri fasting
सांकेतिक तस्वीर

गैस पर एक कढ़ाही चढ़ाएं। इसमें व्रत के अनुसार घी या फिर मूंगफली का तेल गर्म करें। अब घी या तेल के गर्म होने पर इसमें आलू की टिक्की को केले और कूट्टू के आटे के गाढ़े घोल में डुबोकर गर्म तेल में डालें। मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें। किसी प्लेट पर टिश्यू पेपर रख इन्हें निकाल लें। जब ये सारा तेल सोख लें तो गर्मागर्म हरी चटनी के साथ सर्व करें। कच्चे केले से बने ये आलू के पकौड़े स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी सही होते हैं। साथ ही इन्हें खाने से भूख भी बार-बार नहीं लगती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed