ब्रेकफास्ट में खाने के लिए कुछ सेहतमंद और पौष्टिक होना चाहिए। जिसे खाने से शरीर में एनर्जी भी बनी रहे और पेट भी भरा रहे। लेकिन रोजाना क्या बनें। वहीं नवरात्रों के मौके पर बहुत सारे लोग लहसुन प्याज से परहेज करते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ हल्का ब्रेकफास्ट बनाना चाह रही हैं तो अप्पम सरल रेसिपी है। तो आपके रोज क्या बने जैसे सवालों का ये एक सरल उपाय है। एक बार अंकुरित अनाज से अप्पम बनाकर ट्राई करें। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक और पेट भरने में भी सफल रहेगा। तो चलिए जानें क्या है अंकुरित अप्पम को बनाने की विधि।
{"_id":"5f8af2728ebc3e9bf733c072","slug":"easy-recipe-to-make-appam-with-sprouts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंकुरित अनाज से बनाएं स्वादिष्ट अप्पम, बनाने की विधि है बेहद आसान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
अंकुरित अनाज से बनाएं स्वादिष्ट अप्पम, बनाने की विधि है बेहद आसान
Wed, 21 Oct 2020 10:03 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
appam
- फोटो : instagram
appam
- फोटो : instagram
- 1 1/2 अंकुरित मिक्स अनाज (मोठ, चना, सोयाबीन, मूंगफली इत्यादि) या केवल मोठ (एक प्रकार का अनाज) से भी बना सकते हैं।
- 1/4 कप कटा हरा धनिया
- 1/2 टी स्पून हरी मिर्च का पेस्ट
- 1/4 टी स्पून जीरा
- 1/4 टी स्पून हींग
- नमक स्वादानुसार
- तेल (पकाने के लिए)परोसने के लिए प्याज पुदीने की चटनी
Navratri 2020: नवरात्रि में मां को लगाएं सूजी के हलवे का भोग, जानिए रेसिपी
appam
- फोटो : instagram
ऐसे बनाएं
अंकुरित अनाज और आधा कप पानी मिक्सर में डालकर मुलायम होने तक पीसें। मिश्रण में अन्य सभी सामग्रियां को अच्छी तरह से मिलाइए। अगर नॉन स्टिक अप्पम पैन है तो घोल को ऐसे ही डाले नहीं तो एक चम्मच तेल को अप्पन के पैन पर फैला कर फिर एक बड़े चम्मच से अप्पम के घोल को सांचे में डालें। एक-एक करके सांचों में डालिए। मध्यम आंच पर हल्का सा तेल का उपयोग करके पलट के दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग के होने तक पकाइए। इसी तरह बाकी घोल के भी सांचों में डालकर बना लीजिए। इसे पुदीने और प्याज की चटनी के साथ गरमागरम परोसिए। अंकुरित अनाजों को अपने आहार में शामिल करने का यह रोचक और पौष्टिक तरीका है।
शाम के नाश्ते के लिए सेहतमंद के साथ टेस्टी हैं ये स्नैक्स, बच्चों को भी आएंगे पसंद