फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पनीर लबाबदार, मेहमान भी कहेंगे 'वाह'

Fri, 02 Aug 2019 07:23 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Fri, 02 Aug 2019 07:23 AM IST
विज्ञापन
secret recipe for restaurant style paneer lababdar
घर पर अगर आप वही मटर पनीर बना कर ऊब चुकी हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो एक बार पनीर लबाबदार जरूर बनाएं। आप जिसके सामने भी ये डिश सर्व करेंगी उन सबके मुंह से बस तारीफ ही निकलेगी। इसे बनाने के लिए पनीर के साथ मलाई और टमाटर होना बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं पनीर लबाबदार बनाने का आसान तरीका...

 

secret recipe for restaurant style paneer lababdar
- फोटो : डेमो
सामग्री
पनीर 250 ग्राम, तीन टमाटर, एक प्याज, काजू 10, हरी इलायची एक, छोटा टुकड़ा दालचीनी, दो से तीन हरी मिर्च, अदरक, 4-5 लहसुन की कलियां, एक तेजपत्ता, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, दो चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच कसूरी मेथी, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच गरम मसाला, तेल, नमक स्वादानुसार, सजाने के लिए धनिया

 

secret recipe for restaurant style paneer lababdar
- फोटो : pixa
बनाने की विधि
सबसे पहले काजू को 15 से 20 मिनट के लिए भिगो कर रख दें। प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और हरी धनिया को बारीक बारीक काट लें, पनीर के भी चौकोर टुकड़े काट कर अलग रख लें। मिक्सर में काजू, दालचीनी, हरी इलायची को पीस लें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
secret recipe for restaurant style paneer lababdar
कड़ाही मे तेल डालकर उसमें तेजपत्ता और कटे हुए प्याज डालें। हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद कटे हुए अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को डालकर फ्राई करें। अब टमाटर को डालकर नर्म होने तक भूनें। कड़ाही को आंच से हटाकर मसालों से तेजपत्ते को निकाल लें। सारे मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसका बारीक पेस्ट बना लें।

 

विज्ञापन
secret recipe for restaurant style paneer lababdar
इस पेस्ट को वापस से कड़ाही में डालने के बाद इसमें काजू का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डालकर चलाएं। आप इसमें थोड़ी सी मात्रा में चीनी भी मिला सकती हैं। इसमें तीन चौथाई कप पानी डालें और उबाल आने तक पकाएं। आंच को धीमा करके मिश्रण को पांच मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। पनीर की ग्रेवी को और भी क्रीमी और टेस्टी बनाने के लिए इसमें एक चौथाई कप ताजी मलाई मिलाएं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed