फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Special Recipe: सावन में बिना लहसुन-प्याज के बनाएं ये सब्जियां, स्वाद ऐसा मिलेगा कि बाकी सब भूल जाएंगे

Sat, 17 Aug 2024 08:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 17 Aug 2024 08:50 AM IST
सार

अगर आप सावन के महीने में प्याज और लहसुन नहीं खाते हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप तैयार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Sawan Special Recipe without onion and garlic in hindi
सावन में बिना लहसुन-प्याज के बनाएं ये सब्जियां - फोटो : iStock

Sawan Special Recipe: सावन का महीना चल रहा है। ये महीना हर किसी के लिए बेहद खास होता है। लोग इस महीने में सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से सावन में भोलेनाथ की अराधना करता है, महादेव उसके हर कष्ट हरते हैं। साथ ही में उनकी हर मनोकामना भी पूरी होती है।



यही वजह है कि इस पूरे महीने लोग शिवालयों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। बहुत से लोग तो कांवड़ यात्रा पर भी जाते हैं। कई लोग नियम रखते हैं कि वो सावन के पूरे महीने प्याज और लहसुन नहीं खाएंगे।

अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिन्होंने सावन के महीने में प्याज-लहसुन छोड़ रखा है तो ये लेख आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप बिना प्याज और लहसुन के तैयार कर सकते हैं। 

Sawan Special Recipe without onion and garlic in hindi
सावन में बिना लहसुन-प्याज के बनाएं ये सब्जियां - फोटो : instagram

आलू-मेथी

भले ही इस मौसम में ताजी मेथी नहीं मिलती है, लेकिन आपकी रसोई में आपको कसूरी मेथी अवश्य मिल जाएगी। ऐसे में बिना सोचे आप आलू-मेथी की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। अगर इसे आप गर्म पराठों के साथ परोसेंगे तो इनका स्वाद बढ़ जाएगा। 

Sawan Special Recipe without onion and garlic in hindi
सावन में बिना लहसुन-प्याज के बनाएं ये सब्जियां - फोटो : instagram

पालक-पनीर

वैसे तो पालक बहुत कम लोग खाना पसंद करते हैं लेकिन अगर आप पालक पनीर बनाएंगी तो इसे बच्चे से लेकर बड़े तक काफी चाव से खाएंगे। ऐसे में सावन के महीने में बिना प्याज और लहसुन का पालक पनीर तैयार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Special Recipe without onion and garlic in hindi
सावन में बिना लहसुन-प्याज के बनाएं ये सब्जियां - फोटो : instagram

कद्दू की सब्जी

पूड़ियों के साथ अगर कद्दू की सब्जी मिल जाए तो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इसे बनाने के लिए आपको प्याज या लहसुन की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में आप भी सावन में पूड़ी या पराठे के साथ कद्दू की सब्जी बनाकर परोस सकती हैं। 

विज्ञापन
Sawan Special Recipe without onion and garlic in hindi
सावन में बिना लहसुन-प्याज के बनाएं ये सब्जियां - फोटो : instagram

भिंडी

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे भिंडी की सब्जी खाने में पसंद नहीं होगी। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। लोगों को लगता है कि भिंडी बिना प्याज के नहीं बनती। जबकि ऐसा नहीं है। बिना प्याज के भी आप स्वादिष्ट मसाला भिंडी बनाकर खाने में परोस सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed