फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Special Recipe: सावन में बिना प्याज-लहसुन के तैयार करें कढ़ाई पनीर, स्वाद को भूल नहीं पाएंगे आप

Tue, 23 Jul 2024 03:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 23 Jul 2024 03:05 PM IST
सार

सावन के महीने में ज्यादातर लोग लहसुन और प्याज नहीं खाते हैं। ऐसे में आप आसान विधि से बिना प्याज-लहसुन के भी कढ़ाई पनीर तैयार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Sawan Special Recipe In hindi kadai paneer recipe without onion and garlic in hindi
कढ़ाई पनीर - फोटो : instagram

Sawan Special Recipe: सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में लोग अपने-अपने हिसाब से सावन में कई नियमों का पालन करते हैं। इस पूरे महीने महादेव की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो भी लोग सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करते हैं और नियमों का पालन करते हैं तो शिव-शंकर उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं और सभी कष्ट हरते हैं। सावन के नियमों में प्याज-लहसुन न खाने का नियम भी शामिल है।



अगर आप भी बिना प्याज-लहसुन के कुछ स्वादिष्ट बनाने चाहते हैं तो कढ़ाई पनीर तैयार कर सकते हैं। लोगों को लगता है कि बिना प्याज और लहसुन के खाने में स्वाद नहीं आता, लेकिन ऐसा नहीं हैं। अगर सही विधि से बिना प्याज-लहसुन के कढ़ाई पनीर बनाएंगे तो उसका स्वाद आप कभी भूल नहीं पाएंगे। तो चले बिना देर किए आपको बिना प्याज-लहसुन के कढ़ाई पनीर बनाना सिखाते हैं। 
 

Sawan Special Recipe In hindi kadai paneer recipe without onion and garlic in hindi
कढ़ाई पनीर - फोटो : istock
कढ़ाई पनीर बनाने का सामान
  • पनीर - 250 ग्राम 
  • शिमला मिर्च - 1 
  • टमाटर - 2 बड़े 
  • अदरक का पेस्ट
  • हरी मिर्च - 2 
  • धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी - 1 छोटा चम्मच 
  • ताजा हरा धनिया
  • तेल - 2 बड़े चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
Sawan Special Recipe In hindi kadai paneer recipe without onion and garlic in hindi
कढ़ाई पनीर - फोटो : instagram

विधि

बिना लहसुन और प्याज के कढ़ाई पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को बराबर क्यूब्स में काट लें। पनीर को काटने के बाद इसे दस मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो कर रख दें, ताकि ये नर्म हो जाए। जब तक पनीर पानी में है, तब तक शिमला मिर्च को बराबर आकार में काटकर अलग रख लें। इसके बाद टमाटर को भी बारीक काट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Special Recipe In hindi kadai paneer recipe without onion and garlic in hindi
कढ़ाई पनीर - फोटो : instagram

अब आपको सब्जी का तड़का लगाना है। तड़के के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालें और इसे तड़कने दें। अब कढ़ाई में अदरक का पेस्ट और बारीक कटी हरी मिर्च डालें। जब इसका कच्चापन खत्म हो जाए तो कढ़ाई में बारीक कटे टमाटर डालें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर पूरी तरह से गल न जाएं और तेल किनारे छोड़ने लगे।

विज्ञापन
Sawan Special Recipe In hindi kadai paneer recipe without onion and garlic in hindi
कढ़ाई पनीर - फोटो : instagram

जब टमाटर तेल छोड़ने लगे तो इसमें सभी मसालों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। मसाले सही से भुनने के बाद कढ़ाई में शिमला मिर्च डालें और इसे तीन से चार मिनट तक पकाएं। सही से पकने के बाद मसालों में पनीर के टुकड़े डालें। अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed