फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Recipe: सावन में बिना लहसुन-प्याज के बनाएं आलू टमाटर की सब्जी, स्वाद होगा लाजवाब

Mon, 11 Jul 2022 06:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 11 Jul 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
sawan special recipe aloo tamatar sabzi without onion garlic
आलू टमाटर - फोटो : Istock

सावन का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में बहुत सारे घरों में लहसुन प्याज बनना बंद हो जाता है। साथ ही व्रत वाले दिन बहुत तरह के पकवान बनते हैं। ऐसे में आप आलू टमाटर की सब्जी को बिना लहसुन प्याज के बना सकती हैं। इस तरह की सब्जी ज्यादातर मंदिरों में भंडारे में बनती है। जिसका स्वाद काफी अलग और शानदार लगता है। तो चलिए जानें कैसे बनाएं वो भंडारे वाली आलू टमाटर की सब्जी को। 

sawan special recipe aloo tamatar sabzi without onion garlic
आलू - फोटो : Istock
क्या होगी सामग्री

आलू टमाटर की सब्जी को बनाने के लिए जरूरत होगी मध्मय आकार के आलू, लाल टमाटर तीन, सरसों का तेल, जीरा, हरी मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी, नमक, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी, गरम मसाला, हरी धनिया, तेजपत्ता, दो लौंग, दो से तीन काली मिर्च, एक बड़ी इलायची। 

sawan special recipe aloo tamatar sabzi without onion garlic
tamatar - फोटो : iStock
आलू टमाटर की सब्जी

सबसे पहले आलू को उबाल लें। इसे ज्यादा ना उबालें नहीं तो स्वाद नहीं आएगा। अब टमाटर को धोकर टुक़ड़ों में काट लें। आलू जब ठंडे हो जाए तो इन्हें छीलकर बड़े टुकड़ों में कर लें। अब एक कड़ाही में सरसो के तेल को खूब गर्म करें। जब ये गर्म हो जाए तो सबसे पहले जीरा डालकर चटकाएं। जीरा चटक जाए तो साथ में इलायची, तेजपत्ता, लौंग, काली मिर्च, बडी इलायची जैसे सारे खड़े मसालों को डालकर चटकाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan special recipe aloo tamatar sabzi without onion garlic
आलू टमाटर की सब्जी - फोटो : istock

अब इसमे हरी मिर्च डाल दें। फिर कड़ाही में कटे हुए टमाटर को डाल दें। और ढंक दें। जिससे कि ये आसानी से पक जाएं। फिर जब टमाटर गलने लगे तो इसमे हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें। जब ये तेल छोड़ने लगे तो इसमे आलू डाल दें। कुछ देर पकाने के बाद पानी डाल दें। कुछ देर ढंककर पकने दें। सबसे आखिर में गरम मसाला, कसूरी मेथी नमक डालकर मिक्स करें। गैस बंद कर दें और कटी हुई हरी धनिया को डालकर ढक्कन से ढंक दें। बस तैयार है स्वादिष्ट आलू टमाटर की सब्जी. इसे गर्मागर्म पूरियों के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed