फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Special Recipe 2025: सावन में तैयार करें बिना प्याज-लहसुन वाला कढ़ाई पनीर, आसान है तरीका

Fri, 11 Jul 2025 09:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 11 Jul 2025 09:47 AM IST
सार

sawan special recipe 2025: अगर आप सावन में प्याज-लहसुन नहीं खाते हैं, तो घर पर ही स्वादिष्ट बिना प्याज-लहसुन की कढ़ाई पनीर तैयार करें। 

विज्ञापन
sawan special recipe 2025 how to make kadhai paneer without onion garlic
सावन में तैयार करें बिना प्याज-लहसुन वाला कढ़ाई पनीर - फोटो : instagram

Sawan Special Recipe 2025:  सावन का महीना हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी खास माना जाता है। इस पूरे महीने में भगवान शिव की अराधना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो भी लोग इस महीने भोलेनाथ की पूजा करते हैं, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। ये महीना काफी पवित्र होता है, इसलिए इस पूरे महीने बहुत से लोग तामसिक भोजन को त्याग देते हैं।



इस भोजन में मांसाहार से लेकर प्याज-लहसुन तक शामिल होता है। ऐसे में बहुत से लोगों को समझ नहीं आता कि बिना प्याज-लहसुन के कौन सी सब्जी बना सकते हैं। इसी के चलते हम आपको यहां बिना प्याज-लहसुन के कढ़ाई पनीर बनाना बताएंगे, ताकि आप आसानी से इसे बनाकर इसका भोग भी भोलेनाथ को लगा सकें। 

sawan special recipe 2025 how to make kadhai paneer without onion garlic
बिना प्याज-लहसुन वाली कढ़ाई पनीर भनाने का सामान - फोटो : Adobe Stock
बिना प्याज-लहसुन वाली कढ़ाई पनीर भनाने का सामान
  •  पनीर – 250 ग्राम
  •  टमाटर – 3 मीडियम
  •  शिमला मिर्च – 1 
  •  हरी मिर्च
  • अदरक 
  •  दही – 2 टेबलस्पून 
  •  धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
  •  हल्दी पाउडर – 1/4 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
  •  कश्मीरी लाल मिर्च – 1/2 टीस्पून
  • गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
  • कसूरी मेथी – 1/2 टीस्पून 
  • नमक
  •  घी या तेल – 2 टेबलस्पून

 
sawan special recipe 2025 how to make kadhai paneer without onion garlic
विधि - फोटो : Adobe
विधि

बिना प्याज-लहुसुन के कढ़ाई पनीर बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा घी डालकर पनीर के टुकड़ों को हल्का ब्राउन कर लें। ध्यान रखें कि इसे आपको मुलायम ही रखना है। ज्यादा क्रिस्पी कर देंगे तो ये सब्जी का स्वाद खराब कर देगा। इसके बाद इसे निकालकर एस प्लेट में रख दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
sawan special recipe 2025 how to make kadhai paneer without onion garlic
विधि - फोटो : Adobe stock
अब बारी आती है ग्रेवी तैयार करने की तो सबसे पहले कढ़ाई में घी गर्म करें। फिर उसमें हरी मिर्च और अदरक डालें। इसके बाद फिर कढ़ाई में पिसा हुआ टमाटर डालें और 6-7 मिनट भूनें जब तक तेल न छोड़ने लगे।
विज्ञापन
sawan special recipe 2025 how to make kadhai paneer without onion garlic
विधि - फोटो : freepik
इसे लगातार चलाते रहें। जब ये तेल छोड़ने लगे तो इसमें मसाले जालें और एक मिनट तक भूनें। मसाले भूनने के बाद इसमें फेंटा दही डालकर मिक्स करें। अब बारी आती है इसमें शिमला मिर्च डालने की तो इसे डालकर ग्रेवी में ही पकने दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed