फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Vrat Recipe: साबुदाने को बिना भिगोए बनाएं अप्पे, रेसिपी है आसान

Wed, 13 Jul 2022 07:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 13 Jul 2022 07:23 PM IST
विज्ञापन
sawan somvar vrat recipes falahari appe make without soak sabudana
sabudana - फोटो : istock

सावन का पूरा महीना भोले बाबा को समर्पित रहता है। सारे भक्त पूचा-पाठ और व्रत उपवास के जरिए भगवान शंकर को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आप भी अगर सोमवार का व्रत रहने वाली हैं तो इस बार साबुदाने से बने अप्पे को ट्राई करें। इसे बनाना बेहद आसान हैं। और सबसे खास बात कि इसे बनाने के लिए आपको पहले से तैयारी करने की जरूरत नही होगी। अगर आप पहले से साबुदाने को भिगोना भूल गई हैं और व्रत वाले दिन फलाहार में कुछ खाना चाहती हैं। तो साबुदाने से बने अप्पे को ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए जानें क्या है साबुदाने के अप्पे बनाने की रेसिपी।

sawan somvar vrat recipes falahari appe make without soak sabudana
sabudana
साबूदाने के अप्पे बनाने की सामग्री

साबुदाना सौ ग्राम, उबले आलू चार से पांच, हरी मिर्च, पनीर सौ ग्राम, सेंधा नमक, हरी धनिया की पत्ती, जीरा पाउडर, नींबू का रस, दही। 

sawan somvar vrat recipes falahari appe make without soak sabudana
appam maker - फोटो : Istock
साबुदाने के अप्पे बनाने की विधि

अप्पे का बैटर बनाने के लिए सबसे पहले साबुदाने को मिक्सी के जार में पीस लें। फिर इसमे दही डालकर फेंट लें और एक किनारे रख दें। अब उबले आलू को मैश कर लें। मैश किए हुए आलू में पनीर को कद्दूकस कर मिला लें। साथ में हरी मिर्ची का पेस्ट भी मिलाएं। हरी धनिया की पत्तियों को काटकर मिला दें। स्वाद के लिए सेंधा नमक मिला दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan somvar vrat recipes falahari appe make without soak sabudana
appam - फोटो : instagram

गैस पर अप्पे के स्टैंड को गर्म कर लें। इसमे थोड़ा सा देसी घी लगा दें। और साबुदाने के बैटर को इसमे डालें। साथ में थोड़ी सी आलू और पनीर की स्टफिंग को भी डालें। फिर इसके ऊपर थोड़ा सा बैटर और डालें। जिससे कि स्टफिंग बीच में हो जाए। अब इसे ढंककर करीब दस से पंद्रह मिनट पकने दें। ढक्कन हटाकर पलटें और थोड़ी देर और पकाएं। बस तैयार है साबुदाने के अप्पे। इसे हरी धनिया और पुदीने के साथ नींबू के रस की फलाहारी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। बस तैयार है आपका फलाहारी अप्पे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed