फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: घर में आ जाएं मेहमान तो फटाफट बनाएं पोहा कटलेट, मिनटों में हो जाएगा तैयार

Wed, 13 Jul 2022 04:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 13 Jul 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
Tea Time Snacks Recipes How To Make Poha Cutlet Recipe In Hindi
cutlet - फोटो : pixabay

कई बार घर में मेहमान अचानक आ जाते हैं। ऐसे में अगर आप उन्हें चाय के साथ कुछ स्पेशल खिलाना चाहती हैं। तो घऱ में पोहे से बने कटलेट बना सकती हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और फटाफट बनकर तैयार हो जाते हैं। वहीं इन कटलेट को आप बच्चों को भी दे सकती हैं। क्योंकि क्रंची और टेस्टी इन कटलेट्स में आप अपने मनचाही सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा पोहा कटलेट और क्या है इसकी रेसिपी।

Tea Time Snacks Recipes How To Make Poha Cutlet Recipe In Hindi
पोहा - फोटो : Istock
पोहा कटलेट बनाने की सामग्री

एक कप पोहा या चिवड़ा, उबले आलू दो मध्यम आकार के, शिमला मिर्च लाल, हरी और पीली, पत्तागोभी, गाजर एक और आधा कप मटर के दाने, प्याज बारीक कटा हुआ, दही एक कप, सरसो के दाने तड़के के लिए, करी पत्ता, नमक स्वादानुसार, तेल, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, अमचूर पाउडर। 

Tea Time Snacks Recipes How To Make Poha Cutlet Recipe In Hindi
capsicum - फोटो : Pixabay
पोहा कटलेट बनाने की विधि

सबसे पहले पोहा या चिवड़ा को पानी से धोकर चलनी में डाल दें। जिससे कि इसका सारा पानी निथर जाए। अब गाजर को कद्दूकस कर लें। साथ में पत्तागोभी और शिमला मिर्च को भी बारीक काट लें। हरी मटर को पानी में उबालकर मैश कर लें। अब पोहे को लेकर इसमे सारी सब्जियों को मिक्स कर लें। साथ में एक उबले आलू को भी मैश कर लें। और कटी हुई हरी मिर्च डाल दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tea Time Snacks Recipes How To Make Poha Cutlet Recipe In Hindi
poha balls - फोटो : social media

आलू पोहे को बांधने का काम करेगा। साथ में धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक स्वादानुसार डाल दें। अब पोहे को अच्छी तरह से मिलाकर सारी सामग्री को मिक्स कर लें। जिससे कि इनके कटलेट बनाए जा सकें। कटलेट बनाने के लिए हाथ में हल्का सा तेल लगा लें। फिर छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर उन्हें चपटा या फिर हल्का सा अंडाकार कर दें। 

विज्ञापन
Tea Time Snacks Recipes How To Make Poha Cutlet Recipe In Hindi
poha balls - फोटो : social media

बस तैयार है आपके कटलेट। अब किसी कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे एक-एक कर कटलेट को डालें। फिर सुनहरा होने तक तलें और फिर किचन नैपकिन पर निकाल कर अतिरिक्त तेल को सूखने दें। बस तैयार है टेस्टी टी टाइम स्नैक्स। इसे चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed