फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Milk Cake Recipe: सिर्फ दो लीटर दूध से बनाएं स्वादिष्ट मिल्क केक, दुकान जाना भूल जाएंगे

Thu, 17 Jul 2025 11:52 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 17 Jul 2025 11:52 AM IST
सार

Milk Cake Recipe in Hindi: त्योहारों में कलाकंद या मिल्क केक की मांग बढ़ जाती है, इसलिए घर पर ही इसे कम खर्च और कम मेहनत के आसानी से बना सकते हैं। ऐसे में अगर आप बाजार जैसा स्वाद घर पर पाना चाहते हैं तो आसान मिल्क केक रेसिपी आपके लिए दी जा रही है।

विज्ञापन
Sawan 2025 Milk Cake Recipe in Hindi Know Homemade Milk Cake Recipe Step By Step in Hindi
मिल्क केक कैसे बनाएं - फोटो : Instagram

Milk Cake Recipe in Hindi: सावन का महीना है। इस महीने में हर सोमवार भगवान शिव की पूजा होती है और उपवास किया जाता है। वहीं अब त्योहारों का सीजन भी आने वाला है। नागपंचमी, हरियाली तीज और रक्षाबंधन इन सभी त्योहारों में एक चीज होना जरूरी है, वह है मिठाइयां। हर बार आप त्योहार पर बाजार से मिठाई ले आते हैं लेकिन इस बार घर पर ही मिठाइयां बनाकर देखें। आसान से रेसिपी से आप ऐसी मिठाई बना सकते हैं, जिसका स्वाद बाजार जैसा होगा लेकिन शुद्धता में घर पर बनी मिठाई अव्वल रहेगी। 



सिर्फ दूध से घर पर आसानी से मिल्क केक बना सकते हैं, जिसे कई जगहों पर कलाकंद भी कहा जाता है। मिल्क केक भारत की सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक है। क्योंकि त्योहारों में कलाकंद या मिल्क केक की मांग बढ़ जाती है, इसलिए घर पर ही इसे कम खर्च और कम मेहनत के आसानी से बना सकते हैं। ऐसे में अगर आप बाजार जैसा स्वाद घर पर पाना चाहते हैं तो आसान मिल्क केक रेसिपी आपके लिए दी जा रही है।

Sawan 2025 Milk Cake Recipe in Hindi Know Homemade Milk Cake Recipe Step By Step in Hindi
kalakand - फोटो : instagram

मिल्क केक बनाने की सामग्री

फुल क्रीम दूध 2 लीटर, नींबू का रस या सिरका दो चम्मच, घी दो चम्मच, एक कप चीनी, आधा चम्मच इलायची पाउडर, सजावट के लिए काजू और बादाम 

Sawan 2025 Milk Cake Recipe in Hindi Know Homemade Milk Cake Recipe Step By Step in Hindi
दूध को उबालें - फोटो : adobe

घर पर मिल्क केक बनाने की विधि

स्टेप 1- पहले चरण में दूध को उबाला और फाड़ा जाता है। इसके लिए सबसे पहले एक भारी तले वाले पैन में दूध उबालें। जब दूध उबलने लगे तो थोड़ा-थोड़ा नींबू का रस डालकर लगातार चलाते रहें। इससे दूध फट जाएगा। जब दूध फट जाए और छेना व पानी अलग हो जाए तो गैस बंद कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2025 Milk Cake Recipe in Hindi Know Homemade Milk Cake Recipe Step By Step in Hindi
छेना - फोटो : Instagram

स्टेप 2- अब फटे दूध से छेना बनाएं। इसके लिए एक मलमल के कपड़े में छेना छान लें और थोड़ा सा पानी डालकर धो लें ताकि नींबू का स्वाद चला जाए। कपड़े में बांधकर 10 मिनट के लिए टांग दें ताकि सारा पानी निकल जाए।

विज्ञापन
Sawan 2025 Milk Cake Recipe in Hindi Know Homemade Milk Cake Recipe Step By Step in Hindi
मिठाई - फोटो : Adobe stock

स्टेप 3- छेना से मिठाई बनाने के लिए अब एक पैन में घी डालें और छेना डालकर धीमी आंच पर भूनें। इसमें धीरे-धीरे चीनी डालें और तब तक पकाएं जब तक मिश्रण हल्का सुनहरा और गाढ़ा न हो जाए। फिर इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed