फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2023: बच्चों को घर पर बनाकर खिलाएं हेल्दी तिरंगा सैंडविच

Thu, 10 Aug 2023 12:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 10 Aug 2023 12:01 PM IST
सार

आप घर पर हेल्दी और स्वादिष्ट तिरंगा सैंडविच बनाकर अपने घर के बच्चों को खुश कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Independence Day 2023 how to make healthy tiranga sandwich at home recipe in hindi
tiranga sandwich - फोटो : instagram

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को सारा श्रेय उन वीरों को जाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान तक गंवा दी। उन्होंने जो कसम खाई थी कि 'सिर कटा सकते हैं लेकिन झुका सकते नहीं' को अपने आखिरी दम तक निभाया। इन सभी वीरों को नमन करने और देश की आजादी का जश्न मनाने के लिए हम हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। इस दिन सभी जगह अलग-अलग तरह के कार्यक्रम होते हैं। हर कोई अपने-अपने तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाता है।



15 अगस्त को सावर्जनिक अवकाश भी होता है, ऐसे में कार्यक्रम होने के बाद बच्चे भी स्कूलों से जल्दी वापस आ जाते हैं। इसी के चलते आप उन्हें घर पर कुछ अलग बनाकर सरप्राइज दे सकती हैं। इसके लिए आप स्नैक्स के तौर पर कुछ खास तिरंगा डिशेस को तैयार कर सकते हैं, जिन्हें देखकर ही मन में राष्ट्रप्रेम की भावना उमड़ने लगे। आज के लेख में हम आपको तिरंगा सैंडविच बनाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 

Independence Day 2023 how to make healthy tiranga sandwich at home recipe in hindi
bread - फोटो : istock

ये है जरूरी सामान

 

  • 8-10 ब्रेड की स्लाइस (जिसके किनारे कटे हुए हो)
  • आधा कप घिसा हुआ खीरा
  • आधा कप घिसी हुई गाजर
  • एक कप मेयोनीज
  • दो चम्मच टोमैटो केचअप
  • दो चम्मच हरी चटनी
  • नमक स्वादानुसार
  • दो चम्मच बटर
Independence Day 2023 how to make healthy tiranga sandwich at home recipe in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विधि

तिरंगा सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले घिसे हुए खीरे और गाजर को अलग-अलग कटोरे में रख लें। घिसे हुए खीरे में मिंट वाली चटनी को अच्छे से मिलाएं और इसमें हल्का सा नमक भी डालें। इसके बाद एक अलग कटोरे में मेयोनीज में हल्का सा नमक मिलाकर रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2023 how to make healthy tiranga sandwich at home recipe in hindi
सैंडविच - फोटो : Istock

अब ब्रेड की स्लाइस लें और सबसे पहले उस पर बटर लगाएं। बटर लगाने के बाद इस पर मिंट चटनी मिले हुए खीरे को सही से फैला दें।

विज्ञापन
Independence Day 2023 how to make healthy tiranga sandwich at home recipe in hindi
tiranga sandwich - फोटो : instagram
मेयोनीज लगाने के बाद इसके ऊपर दूसरी ब्रेड स्लाइस रखें। दूसरी ब्रेड स्लाइस रखने के बाद उसके ऊपर बटर लगाएं। इसके बाद कसी हुई गाजर फैलाएं और उसे ऊपर सिजनिंग्स डालें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed