Republic Day Special Recipe: गणतंत्र दिवस भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय पर्व है, जिसे प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था, और भारतीय लोकतंत्र की नींव मजबूत हुई थी।
गणतंत्र दिवस हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बलिदान और हमारे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मेहनत का प्रतीक है। ये दिन हमें यह याद दिलाता है कि हम एक स्वतंत्र और समानतापूर्ण देश में रहते हैं, जहां हर नागरिक को अपनी आवाज उठाने, अपने विचार व्यक्त करने और अपने अधिकारों का पालन करने की स्वतंत्रता है। इस दिन को लोग अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। यहां हम आपको आसान विधि से घर पर तिरंगा पिज्जा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसको बनाकर आप खाने से सहारे से देशभक्ति दिखा सकते हैं।
2 of 6
तिरंगा ब्रेड पिज्जा बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
तिरंगा ब्रेड पिज्जा बनाने का सामान
- सफेद ब्रेड स्लाइस
- पिज्जा सॉस
- हरे रंग के लिए: हरा शिमला मिर्च,
- केसरिया रंग के लिए: टमाटर
- सफेद रंग के लिए: पनीर
- मोजरैला चीज और लिक्विड चीज
- नमक, काली मिर्च, चिली फ्लैक्स
- ऑरेगैनो या इटैलियन मसाले
3 of 6
विधि
- फोटो : Adobe stock
विधि
तिरंगा ब्रेड पिज्जा बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को हल्का सा टोस्ट कर लें, ताकि वह कुरकुरी हो जाए। हर ब्रेड स्लाइस पर थोड़ा सा पिज्जा सॉस लगाएं। इसके बाद इसपर थोड़ा सा लिक्विड चीज फैला दें।
4 of 6
विधि
- फोटो : Adobe Stock
अब ब्रेड स्लाइस पर एक साइड में पर बारीक कटी हरी शिमला मिर्च लगाएं। इसके बाद बीच में सफेद रंग के लिए पनीर के छोटे टुकड़े ब्रेड पर रखें। आखिर में केसरिया रंग के लिए आपको टमाटर सबसे ऊपर लगाना है। तैयार होने के बाद नमक, काली मिर्च हल्की सी उबर से बुरक दें।
ध्यान रखें कि ये तीनों चीजें बराबर जगह पर लगी होनी चाहिए, वरना तिरंगा सही नहीं बनेगा। अब आखिर में सबसे ऊपर के ब्रेड स्लाइस पर कसा हुआ चीज डालें। अब पिज्जा को ओवन में 180°C पर 10-15 मिनट तक बेक करें, जब तक चीज अच्छे से मेल्ट ना हो जाए।