फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day Special Recipe: गणतंत्र दिवस के दिन बच्चों को बनाकर खिलाएं तिरंगा ब्रेड पिज्जा

Sun, 26 Jan 2025 01:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 26 Jan 2025 01:26 PM IST
सार

यदि आप गणतंत्र दिवस के दिन कुछ खास बनाना चाहती हैं तो ब्रेड पिज्जा बनाकर उन्हें खिलाएं। तिरंगा ब्रेड पिज्जा न सिर्फ देखने में अच्छा लगेगा, बल्कि ये बच्चे मन से खाएंगे भी।

विज्ञापन
Republic Day Special Recipe Make Tricolour Bread Pizza Recipe At Home
गणतंत्र दिवस के बच्चों को बनाकर खिलाएं तिरंगा ब्रेड पिज्जा - फोटो : instagram

Republic Day Special Recipe: गणतंत्र दिवस भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय पर्व है, जिसे प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था, और भारतीय लोकतंत्र की नींव मजबूत हुई थी।



गणतंत्र दिवस हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बलिदान और हमारे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मेहनत का प्रतीक है। ये दिन हमें यह याद दिलाता है कि हम एक स्वतंत्र और समानतापूर्ण देश में रहते हैं, जहां हर नागरिक को अपनी आवाज उठाने, अपने विचार व्यक्त करने और अपने अधिकारों का पालन करने की स्वतंत्रता है। इस दिन को लोग अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। यहां हम आपको आसान विधि से घर पर तिरंगा पिज्जा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसको बनाकर आप खाने से सहारे से देशभक्ति दिखा सकते हैं।

Republic Day Special Recipe Make Tricolour Bread Pizza Recipe At Home
तिरंगा ब्रेड पिज्जा बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock

तिरंगा ब्रेड पिज्जा बनाने का सामान

  • सफेद ब्रेड स्लाइस
  • पिज्जा सॉस
  • हरे रंग के लिए: हरा शिमला मिर्च,  
  • केसरिया रंग के लिए: टमाटर
  • सफेद रंग के लिए: पनीर
  • मोजरैला चीज और लिक्विड चीज
  •  नमक, काली मिर्च, चिली फ्लैक्स
  •  ऑरेगैनो या इटैलियन मसाले

 

Republic Day Special Recipe Make Tricolour Bread Pizza Recipe At Home
विधि - फोटो : Adobe stock

विधि

तिरंगा ब्रेड पिज्जा बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को हल्का सा टोस्ट कर लें, ताकि वह कुरकुरी हो जाए। हर ब्रेड स्लाइस पर थोड़ा सा पिज्जा सॉस लगाएं। इसके बाद इसपर थोड़ा सा लिक्विड चीज फैला दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day Special Recipe Make Tricolour Bread Pizza Recipe At Home
विधि - फोटो : Adobe Stock

अब ब्रेड स्लाइस पर एक साइड में पर बारीक कटी हरी शिमला मिर्च लगाएं। इसके बाद बीच में सफेद रंग के लिए पनीर के छोटे टुकड़े ब्रेड पर रखें। आखिर में केसरिया रंग के लिए आपको टमाटर सबसे ऊपर लगाना है। तैयार होने के बाद नमक, काली मिर्च हल्की सी उबर से बुरक दें।

विज्ञापन
Republic Day Special Recipe Make Tricolour Bread Pizza Recipe At Home
विधि - फोटो : instagram

ध्यान रखें कि ये तीनों चीजें बराबर जगह पर लगी होनी चाहिए, वरना तिरंगा सही नहीं बनेगा।  अब आखिर में सबसे ऊपर के ब्रेड स्लाइस पर कसा हुआ चीज डालें। अब पिज्जा को ओवन में 180°C पर 10-15 मिनट तक बेक करें, जब तक चीज अच्छे से मेल्ट ना हो जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed