फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2025 Special Dish: गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा बर्फी बनाकर जीतें घर वालों का दिल

Sun, 19 Jan 2025 12:19 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 19 Jan 2025 12:19 PM IST
सार

तिरंगा बर्फी गणतंत्र दिवस के मौके बनाई जाने वाली एक शानदार मिठाई है, जो तिरंगे के रंगों से बनाई जाती है। यह न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि दिखने में भी बेहद आकर्षक होती है। 

विज्ञापन
Republic Day 2025 Special Dish Know How to Make Tiranga Barfi at home Recipe in HIndi
गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा बर्फी बनाकर जीतें घर वालों का दिल - फोटो : instagram

Republic Day 2025 Special Dish:  हर साल भारतीय 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस मनाते हैं। यह दिन भारतीय संविधान के लागू होने का प्रतीक है, क्योंकि इसी दिन भारत एक गणराज्य बना। इस दिन भारत की संविधान सभा द्वारा 1950 में भारतीय संविधान को अपनाया गया और उसे लागू किया गया, जिससे भारत को एक लोकतांत्रिक गणराज्य का दर्जा मिला। इस दिन दिल्ली में राजपथ पर भव्य परेड आयोजित की जाती है, जिसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों का प्रदर्शन होता है।



राज्य सरकारों द्वारा भेजी गई झांकियां भारत की सांस्कृतिक विविधता, परंपराएं और विकास को प्रदर्शित करती हैं। राष्ट्रपति इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हैं और परेड की सलामी लेते हैं। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण टीवी पर होता है। ऐसे में लोग अपने घरों में बैठकर भी इसका आनंद उठाते हैं। यदि आप भी कुछ ऐसा ही करने का सोच रहे हैं, तो इस गणतंत्र को तिरंगा बर्फी के साथ और खास बनाएं। तिरंगा बर्फी बनाना काफी आसान है। 

Republic Day 2025 Special Dish Know How to Make Tiranga Barfi at home Recipe in HIndi
तिरंगा बर्फी बनाने की सामग्री - फोटो : instagram

तिरंगा बर्फी बनाने की सामग्री 

  • दूध - 2 कप
  • खोया (मावा) - 1 कप
  • चीनी - 1 कप
  • घी - 2-3 टेबलस्पून
  • नारियल का बुरादा - 1/2 कप
  • पिस्ता (पिसा हुआ) - 1/4 कप
  • केसर - 1 चुटकी (गर्म दूध में भिगोकर)
  • चिरौंजी और काजू

 

Republic Day 2025 Special Dish Know How to Make Tiranga Barfi at home Recipe in HIndi
तिरंगा बर्फी - फोटो : instagram

विधि
 
तिरंगा बर्फी को तैयार करने के लिए एक भारी तले वाले पैन में दूध डालें और उसे अच्छे से उबालने के लिए छोड़ दें। जब दूध उबालने लगे, तो उसमें खोया (मावा) डालें और अच्छे से मिलाकर पका लें। अब उसमें चीनी डालें और उसे तब तक पकने दें, जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। अब घी डालकर अच्छे से मिला लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2025 Special Dish Know How to Make Tiranga Barfi at home Recipe in HIndi
तिरंगा बर्फी - फोटो : instagram

जब यह मिश्रण पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए और पैन से छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें। इस मिश्रण को प्लेट  में घी लगाकर डालें और समान रूप से फैलाकर सेट होने के लिए रख दें। अब आपको तिरंगे के रंग बनाने हैं। इसके लिए इसे तीन हिस्सों में बांट लें।

विज्ञापन
Republic Day 2025 Special Dish Know How to Make Tiranga Barfi at home Recipe in HIndi
तिरंगा बर्फी - फोटो : instagram

पहले भाग में केसर डालकर अच्छे से मिला लें।दूसरे हिस्से को जैसा है वैसा ही छोड़ें। यह सफेद रहेगा। तीसरे हिस्से में पिसा हुआ पिस्ता डालकर उसे हरा रंग लें। अब एक मोल्ड में सबसे पहले केसरिया रंग वाला हिस्सा डालें। इसके बाद सफेद वाला भाग और आखिर में हरा वाला भाग डालें। इसे अच्छे से दबाकर सेट कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed