Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है। यह हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन 1950 में भारत का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ था। दरअसल, 15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी लेकिन स्वतंत्रता मिलने के बाद भी देश का शासन ब्रिटिश कानूनों पर ही चलता था। ऐसे में 26 जनवरी को देश का संविधान के लागू होने के बाद भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया।
गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र की ताकत, एकता और विविधता का प्रतीक है, और यह हर साल भारतीयों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। इसी के चलते इस दिन को बेहद खास तरह से मनाया जाता है। स्कूलों और दफ्तरों में इस दिन कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
इस दिन सार्वजनिक अवकाश भी होता है। ऐसे में आप इस दिन घर पर खास पकवान बनाकर अपने घर के बच्चों और परिवारवालों को प्रसन्न कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे तिरंगा पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको बनाकर आप गणतंत्र दिवस को खास बना सकते हैं।
2 of 6
तिरंगा पूड़ी
- फोटो : instagram
तिरंगा पूड़ी
तिरंगा पूड़ी बनाने के लिए आटे को तीन हिस्सों में बांटकर हर हिस्से में अलग-अलग रंग डालें। एक हिस्से में नारंगी रंग, दूसरे में सफेद और तीसरे में हरे रंग का प्रयोग करें। रंगों के लिए आप यदि फूड कलर इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो सब्जियों के जूस का इस्तेमाल करें। इन रंगों को मिलाकर आप तिरंगा पूड़ी बना सकती हैं। इसे आलू की सब्जी के साथ परोसें।
3 of 6
तिरंगा सैंडविच
- फोटो : instagram
तिरंगा सैंडविच
गणतंत्र दिवस के दिन सफेद ब्रेड के साथ नारंगी और हरी शाकाहारी फिलिंग के साथ तिरंगा सैंडविच बनाना एक आसान और स्वादिष्ट विकल्प है। आप नारंगी रंग के लिए गाजर और खीरा और सफेद रंग के लिए पनीर का उपयोग कर सकती हैं।
4 of 6
तिरंगा केक
- फोटो : instagram
तिरंगा केक
गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा केक बनाकर आप अपने घर के बच्चों का दिल जीत सकते हैं। इसके लिए आप केक के तीन हिस्सों में नारंगी, सफेद और हरे रंग के केक बैटर का इस्तेमाल करके इसे तैयार कर सकती हैं। इसे ट्राई करने के लिए बैटर में रंग मिलाकर पिघले हुए चॉकलेट से सजावट करें।
5 of 6
तिरंगा रोल्स
- फोटो : instagram
तिरंगा रोल्स
यह हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक है, जिसे आप हल्के स्नैक के रूप में सर्व कर सकती हैं। इस रोल में आप नारंगी रंग के लिए गाजर, सफेद के लिए पनीर और हरे रंग के लिए पत्तागोभी या पालक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन रोल्स को ताजा और हल्का मसाला डालकर सर्व करें।