फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ladoo Recipe: लड्डू बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान, बिल्कुल बाजार जैसा आएगा स्वाद

Sat, 31 Aug 2024 09:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 31 Aug 2024 09:40 AM IST
विज्ञापन
Recipe Of The Day Ladoo Easy and Tasty Recipe and Ingredients Full Details in Hindi
लड्डू बनाने के टिप्स - फोटो : pixabay

Ladoo Easy and Tasty Recipe: मीठा मुंह का स्वाद भी बढ़ाता है और जीवन में मिठास भी खोलता है। अब चाहे किसी त्योहार का मौका हो या खुशी को सेलिब्रेट करना हो, शुरुआत मीठे से ही होती है। मिठाई में आपको कई विकल्प मिल सकते हैं, जैसे खीर, हलवा, बर्फी या फिर लड्डू। मीठा खाना पसंद है तो घर पर ही इन मिठाइयों व लड्डू को आसानी से बना सकते हैं। हालांकि कुछ मिठाई ऐसी होती हैं, जिनका बाजार वाला स्वाद ही लोगों को पसंद आता है। इसकी वजह है घर पर उस व्यंजन को सही तरीके से न बना पाना। मिठाइयों में लड्डू को धर्म से भी जोड़ सकते हैं। पूजा के दौरान भगवान के भोग में लड्डू का प्रसाद अधिक चढ़ता है। मान्यता है कि भगवान गणेश को मोदक पसंद हैंं और बजरंगबली जी को बेसन के लड्डू प्रिय है। इसलिए आप लड्डू का भोग लगा रहे हैं या परिवार व मेहमानों के सामने लड्डू परोस रहे हैं तो इस बार बाजार से लड्डू न लाएं, बल्कि घर पर लड्डू बनाएं। बाजार जैसे स्वाद और शेप के लड्डू आसानी से आप घर पर बना सकते हैं। इसलिए कुछ आसान से टिप्स और ट्रिक्स को अपनाएं। अगली स्लाइड्स में लड्डू बनाने का आसान तरीका बताया जा रहा है।


 

Recipe Of The Day Ladoo Easy and Tasty Recipe and Ingredients Full Details in Hindi
लड्डू बनाने के टिप्स - फोटो : pexel

लड्डू बनाने के टिप्स

स्टेप 1- अगर आप बेसन के लड्डू बना रहे हैं तो थोड़ा सा थिक बेसन लें और उसे अच्छी तरह से छान लें।
स्टेप 2- बेसन को हाथों से अच्छी तरह से मसल लें ताकि कोई गांठ न रह जाए।

Recipe Of The Day Ladoo Easy and Tasty Recipe and Ingredients Full Details in Hindi
लड्डू बनाने के टिप्स - फोटो : Istock

स्टेप 3- लड्डू बनाने के लिए घी की कंजूसी न करें।
स्टेप 4- लड्डू के लिए चाशनी बनाते समय उसे तब तक पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह से खुल न जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Recipe Of The Day Ladoo Easy and Tasty Recipe and Ingredients Full Details in Hindi
लड्डू बनाने के टिप्स - फोटो : Istock

स्टेप 5- बेसन को धीमी आंच पर रखकर भूनें और चलाते रहें, इससे बेसन जलेगा भी नहीं और लम्पस भी नहीं बनेंगे।
स्टेप 6- बेसन में धीरे-धीरे पानी डालकर मिलाएं।

विज्ञापन
Recipe Of The Day Ladoo Easy and Tasty Recipe and Ingredients Full Details in Hindi
लड्डू बनाने के टिप्स - फोटो : istock

स्टेप 7- लड्डू में ड्राई फ्रूट्स मिला रहे हैं तो पहले उसे अच्छे से रोस्ट कर लें।
स्टेप 8- बेसन भुनने के बाद लड्डू चिपचिपे लगें तो कुछ देर फ्रिज में रख दें।
स्टेप 9- लड्डू का शेप देते समय थोड़ा पिघला हुआ घी मिला लें, इससे लड्डू टूटेंगे नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed