फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe of Mint Mojito: कुछ ठंडा पीने का हो रहा है मन तो चुटकियों में तैयार करें ये ड्रिंक, पीकर होंगे तरोताजा

Wed, 11 Jun 2025 11:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 11 Jun 2025 11:12 AM IST
सार

Recipe of Mint Mojito: यदि आपको इस भीषण गर्मी में कुछ ठंडा पीने का मन हो रहा है तो हमारी बताई इस ड्रिंक को तैयार करें। 

विज्ञापन
recipe of mint mojito in hindi ghar par mint mojito kaise banayein
कुछ ठंडा पीने का हो रहा है मन तो चुटकियों में तैयार करें ये ड्रिंक - फोटो : Adobe stock

Recipe of Mint Mojito: धूप इतनी तेज हो रही है कि लोगों को डिहाइड्रेशन की परेशानी हो रही है। ये दिक्कत शरीर में पानी की कमी से होती है। ऐसे में इस मौसम में डॉक्टर सलाह देते हैं कि गर्मी के मौसम में जितना पानी पिया जाए, उतना ही बेहतर है। कई बार पानी पीने से भी राहत नहीं मिलती। इसी के चलते लोग अलग-अलग ड्रिंक्स बनाकर उसका सेवन करते हैं।



यदि आप भी कुछ अलग रिफ्रेशिंग ड्रिंक पीना चाहते हैं तो अपने घर पर ही कैफे जैसा मिंट मोइतो तैयार करें। मिंट मोइतो तैयार करना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप किस तरह से अपने लिए मिंट मोइतो तैयार कर सकते हैं। 

recipe of mint mojito in hindi ghar par mint mojito kaise banayein
मिंट मोइतो बनाने का सामान - फोटो : Adobe Stock

मिंट मोइतो बनाने का सामान
  • 15–20 पुदीने की पत्तियां
  • 1 नींबू (कटे हुए टुकड़ों में)
  • 2 चम्मच पिसी हुई चीनी 
  • बर्फ के टुकड़े
  •  1 कप सोडा या स्प्राइट
  •  1/2 कप पानी
  • काला नमक

 
recipe of mint mojito in hindi ghar par mint mojito kaise banayein
मिंट मोइतो - फोटो : instagram
विधि

मिंट मोइतो बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले तो एक गिलास या मिक्सिंग जार में नींबू के टुकड़े, पुदीना पत्तियां और पिसी चीनी डालनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
recipe of mint mojito in hindi ghar par mint mojito kaise banayein
मिंट मोइतो - फोटो : instagram
इसके बाद मडलर से हल्के से मसलें ताकि नींबू का रस और पुदीना की पत्तियां आपस में मिक्स हो जाएं। सभी चीजों को मिक्स करने के बाद अब इसमें भरपूर बर्फ डालें।
विज्ञापन
recipe of mint mojito in hindi ghar par mint mojito kaise banayein
मिंट मोइतो - फोटो : instagram
बर्फ डालने के बाद इसके ऊपर से सोडा डालें। सबसे आखिर में इसमें थोड़ा काला नमक छिड़कें। अब चम्मच से इसे मिक्स करें। इसके बाद इसे सर्विंग गिलास में डालें और फिर इसे पुदीना की पत्ती और नींबू स्लाइस से गार्निश करें। इसे मेहमानों को सर्व करके आप उनका दिल जीत सकती हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed