फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhokla Recipe: ढोकला बनता है टाइट और रूखा? बनाते समय इन छोटी-छोटी गलतियों से बचें

Tue, 10 Jun 2025 10:59 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 10 Jun 2025 10:59 AM IST
सार

How to Make Perfect Dhokla At Home:  जब भी बात नाश्ते की होती है तो ढोकले का नाम सबसे ऊपर आता है। ये खाने में जितना ज्यादा स्वादिष्ट होता है, उसे बनाना उतना ही मुश्किल होता है। इसी के चलते हम आपको ढोकला बनाने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Dhokla Recipe in Hindi How to Make Perfect Dhokla Recipe in Hindi
ढोकला बनता है टाइट और रूखा? बनाते समय इन छोटी-छोटी गलतियों से बचें - फोटो : instagram

How to Make Perfect Dhokla At Home: गर्मी के मौसम में लोग हल्के-फुल्के पकवानों का सेवन करना पसंद करते हैं। इन पकवानों में ढोकला भी शामिल है। बेसन से बनने वाला ये गुजराती व्यंजन सुबह से नाश्ते से लेकर शाम की चाय के साथ तक के साथ खाया जाता है। ढोकला बाजार में आसानी से मिल जाता है, लेकिन ज्यादातार लोग इसे घर पर बनाना पसंद करते हैं।



यदि आप भी इसे घर पर बनाते हैं, लेकिन ये स्पंजी नहीं बनता है तो ध्यान दें कि कहीं आप भी तो कुछ छोटी-छोटी गलतियां नहीं कर रही हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आप घर पर आसान विधि से एकदम बाजार जैसा ढोकला बना सकें। 

Dhokla Recipe in Hindi How to Make Perfect Dhokla Recipe in Hindi
बैटर का सही न होना - फोटो : instagram

बैटर का सही न होना

ढोकले का बैटर बनाते समय ये ध्यान रखें कि ये न तो ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही ज्यादा गाढ़ा। यदि आपका बैटर काफी ज्यादा गाढ़ा होगा, तो इससे ढोकला एकदम टाइट हो जाएगा। इसलिए इसकी कंसिस्टेंसी सही रखें। ये ऐसा हो, कि जब इसे आप ढोकला पैन में डालें तो ये चिपके नहीं और आसानी से फिसल जाए, लेकिन इतना भी पतला न हो कि तुरंत बह जाए। 

 
Dhokla Recipe in Hindi How to Make Perfect Dhokla Recipe in Hindi
इनो और बेकिंग सोडा डालने का सही समय न देखना - फोटो : instagram
इनो और बेकिंग सोडा डालने का सही समय न देखना

यदि आप गलत समय पर इनो या फिर बैकिंग सोडा डालेंगे तो इससे भी ढोकला एकदम टाइट हो जाएगा। ये आपको तब डालना होता है, जब बैटर पूरी तरह से तैयार है, क्योंकि इन्हें डालकर तुरंत अच्छे बैटर को हल्का मिक्स करके स्टीमर में रख दें। इसे ज्यादा न फेंटे। ज्यादा फेंटने पर इसका असर खत्म हो जाएगा। इसलिए इनो और बेकिंग सोडा को सही समय पर डालें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhokla Recipe in Hindi How to Make Perfect Dhokla Recipe in Hindi
फर्मेंटेशन न करना - फोटो : instagram
फर्मेंटेशन न करना

आजकल लोग इंस्टेंट ढोकला बनाते हैं, जिसमें फर्मेंटेशन की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन सिर्फ सोडा या फिर इनो के इस्तेमाल से ढोकला टाइट हो सकता है। यदि आपको स्पंजी ढोकला बनाना है तो फर्मेंटेशन जरूरी है। इसके लिए कम से कम 3 से 4 घंटों के लिए बैटर को तैयार करके ऐसे ही रख दें, ताकि इसमें फर्मेंटेशन हो जाए. 

 
विज्ञापन
Dhokla Recipe in Hindi How to Make Perfect Dhokla Recipe in Hindi
स्टीमर को प्रीहीट न करना - फोटो : instagram
स्टीमर को प्रीहीट न करना

जब भी ढोकला बनाने जा रहे हैं, तो स्टीमर को प्रीहीट अवश्य करें। प्रीहीट किए गए स्टीमर में ढोकला बनाने के लिए आपको सिर्फ 10 से 15 मिनट की जरूरत पड़ती है। ज्यादा समय तक यद आप ढोकले को स्टीमर में रखेंगे तो इससे भी ढोकला टाइट हो जाता है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed