Ram Lalla Janmotsav Special Bhog: आज का दिन सनातन धर्म के लोगों के लिए बेहद खास है। दरअसल, आज भगवान श्रीराम का जन्मदिन है। मान्यताओं के अनुसार, त्रेता युग में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान विष्णु के सातवें अवतार प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था, इसी के चलते हर साल चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को रामलला का जन्मदिन मनाया जाता है। इस दिन हर घर-मंदिर में रामलला की पूजा-अर्चना होती है।
Ram Navami 2025: रामलला के जन्मोत्सव पर तैयार करें उनके पसंदीदा भोग, खीर से लेकर पंचामृत तक है रघुनाथ को प्रिय
यदि आज राम नवमी के दिन आप कुछ खास भोग तैयार करना चाहते हैं तो भगवान श्री राम के पसंदीदा भोग अपनी रसोई में तैयार करें।
पंचामृत बनाने का सामान
इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ पांच चीजों की जरूरत पड़ेगी। जो कि दूध, दही, घी, शहद, और शक्कर हैं। इसके अलावा अन्य मेवा आप अपनी पसंद से डाल सकते हैं।
विधि
पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले बड़े कटोरे में दूध और दही को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद उसमें घी, शहद और शक्कर डालें। अब इसे अच्छे से मिक्स करें। सभी चीजों को सही से मिक्स करना जरूरी है। आप आखिर में इसमें कसा हुआ नारियल भी डाल सकते हैं। तुलसी के पत्ते डालकर पंचामृत का भोग लगाएं।
खीर
खीर बनाने के लिए आपको चावल, दूध, चीनी, टेबलस्पून घी, इलायची पाउडर और सूखे मेवों की जरूरत पड़ेगी।
विधि
आसान विधि से खीर बनाना चाहती हैं तो सबसे पहले तो चावलों को अच्छे से धोकर अलग रख लें। चावलों को धोने के बाद एक पैन में दूध डालकर चावल को उबालें। जब दूध उबल जाए तो उसमें चावलों को डाल दें। जब चावल पक जाएं तो उसमें चीनी डालें और लगातार चलाते रहें। इसे धीमी आंच पर चलाना जरूरी है, वरना ये नीचे लग जाएगा।
आखिर में उसमें घी डालकर और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें। सबसे लास्ट में इस खीर में काजू, बादाम और किशमिश डालकर एक बार फिर अच्छे से मिला लें। पांच मिनट पकने के बाद गैस बंद कर दें और फिर इसका भोग लगाएं।