Raksha Bandhan Special Snacks Recipes: 11 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन एक दूसरे के साथ मनाते हैं। इस मौके पर परिवार, रिश्तेदार और भाई बहन एकत्र होते हैं। घर पर मेहमान आते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के पर्व को परंपराओं के मुताबिक मनाने के साथ ही त्योहार में लजीज पकवानों का लुत्फ भी लोग उठाते हैं। सभी भारतीय त्योहारों में खान पान को लेकर विशेष तैयारी की जाती है। पहले से ही घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। वैसे तो रक्षाबंधन के मौके पर सबसे ज्यादा मिठाइयां बनती और बंटती हैं। लेकिन त्योहार पर परिजन, रिश्तेदार और सारे भाई बहन एकत्र हो रहे हैं तो तरह तरह के स्नैक्स बनाकर भी आप इस त्योहार का मजा दोगुना कर सकते हैं। रक्षाबंधन पर मेहमानों के लिए घर पर आसानी से कुछ लजीज स्नैक्स बना सकते हैं। यहां आपको कम समय में स्वादिष्ट स्नैक्स बनाने की रेसिपी बताई जा रही है।
Raksha Bandhan Special Snacks: रक्षाबंधन पर झटपट बनाएं ये लजीज स्नैक्स, स्वाद लेकर खाएंगे सभी
रक्षाबंधन के मौके पर बनाएं जलेबी
जलेबी बनाने की सामग्री
कप मैदा, दही, तेल या घी, कपड़ा जिसमे एक छेद हो, चीनी।
जलेबी बनाने की रेसिपी
स्टेप 1- रक्षाबंधन की सुबह नाश्ते में घर की बनी जलेबी सर्व करने के लिए सबसे पहले मैदे में दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसे कुछ घंटे खमीर उठने के लिए रख दें।
स्टेप 2- तब तक पानी चीनी को हल्की आंच में पकाते हुए चाशनी तैयार कर लें। चाशनी तैयार होने पर ठंडा होने के लिए रख दें।
स्टेप 3- अब एक गहरे पैन या कढ़ाई में घी गर्म करके एक कपड़े में मैदे का बैटर भर लें। कपड़े में छोटा सा छेद करके कढ़ाई में मध्यम आंच पर पतली और गोल आकार में बैटर को गिराएं।
स्टेप 4- इसे हल्के भूरे रंग का होने तक भून लें। फिर कढ़ाई से निकाल कर चाशनी में डालें।
अच्छे से भीगने के बाद लजीज जलेबी सर्व करें।
पोटैटो ब्रेड बॉल्स बनाने के लिए सामग्री
ब्रेड, आलू, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, सौंफ, धनिया पत्ती, हरी मिर्च कटी, तेल, नमक।