Rakhi Special Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार काफी पवित्र होता है। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को राखी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। इसके बदले में भाई उनकी रक्षा का वचन देते हुए उनकी पसंद का उपहार देते हैं।
राखी बांधने के बाद सभी के यहां मुंह मीठा करने का रिवाज भी है, लेकिन बाजार में त्योहारों के समय इतनी मिलावट वाली मिठाई मिलती है, जिसे खाकर तबियत खराब होने का डर बना रहता है। ऐसे में आप चाहें तो अपने भाई के लिए घर पर ही मिठाई तैयार करें।
अगर आप अपने भाई के लिए कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो यहां हम आपको 5 अलग तरह की मिठाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां हम जिन मिठाइयों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, वो काफी हेल्दी हैं। इन्हें खाकर आपके भाई के शरीर को ऊर्जा भी मिलेगी।
2 of 6
रक्षाबंधन 2024
- फोटो : instagram
नारियल के लड्डू
नारियल के लड्डू अगर आपके भाई को पसंद हैं तो घर पर ही नारियल के लड्डू तैयार करें। ये खाने में काफी अच्छे होते हैं और देखने में भी अच्छे लगते हैं। इसे अगर आप राखी की थाल में रखेंगी तो वो देखने में प्यारी लगेगी।
3 of 6
रक्षाबंधन 2024
- फोटो : instagram
मेवा के लड्डू
खजूर, बादाम, अखरोट, काजू और पिस्ता से बने लड्डू एक हेल्दी मिठाई का विकल्प है। इसमें कोई अतिरिक्त चीनी नहीं होती और यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे भी आप स्टोर करके रख सकती हैं।
4 of 6
रक्षाबंधन 2024
- फोटो : instagram
सत्तू की बर्फी
गर्मी के मौसम में सत्तू खाना काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में अपने भाई के लिए घर पर ही सत्तू की बर्फी तैयार करें। इसे बनाने के बाद इसके ऊपर ढेर सारे बादाम और पिस्ता चिपकाकर इसका स्वाद बढ़ाएं।
5 of 6
रक्षाबंधन 2024
- फोटो : instagram
बेसन और गुड़ के लड्डू
अगर कुछ ऐसी मिठाई बनाना चाहती हैं जो लंबे समय तक स्टोर करके रखी जा सके तो आप बेसन और गुड़ के लड्डू बनाएं। ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगते है। इसे अगर आप आज ही बना कर रख लेंगी तो ये कई दिनों तक सही बनी रहेगी।