Raksha Bandhan Special Food: राखी का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में भाई-बहन काफी पहले से ही इसकी तैयारी में जुट जाते हैं। इस साल राखी का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।
ये त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करने का मौका है। इसी के चलते बहुत से घरों में राखी के दिन बहनें दूर से आती हैं। कईयों के घर पर भाई राखी बंधवाने आते हैं। ऐसे में आप त्योहार के दिन घर आए अपने मेहमानों के लिए कुछ खास बना सकते हैं।
त्योहार का दिन है तो सादा खाना तो नहीं चलेगा। राखी के दिन आप कुछ पकवानों को बनाकर मेहमानों के साथ-साथ घरवालों का दिल जीत सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे स्वादिष्ट पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं।
2 of 7
रक्षाबंधन के दिन खाने में बनाएं ये पकवान
- फोटो : iStock
छोले भटूरे
त्योहार के सीजन में बहुत से लोगों के घर पर रोटी सब्जी नहीं बनती। ऐसे में आप छोटे भटूरे तैयार कर सकते हैं। छोटे से लेकर बड़ों तक को छोले भटूरे पसंद आते हैं। इसके लिए आपको छोले पहले से तैयार करके रख देने हैं और गरमागरम भटूरे बनाकर परोसने हैं। इसके साथ सलाद और चटनी बनाना न भूलें।
3 of 7
रक्षाबंधन के दिन खाने में बनाएं ये पकवान
- फोटो : instagram
कचौड़ी और सब्जी
अगर कुछ ऐसा बनाने का सोच रहे हैं, जिसे बनाते वक्त आपको मेहमानों के सामने भी रसोई में न लगना पड़े तो कचौड़ी बेस्ट हैं। मेहमानों के आने से पहले ही कचौड़ी और सब्जी बनाकर रख लें। अब बस सब्जी को गर्म करके इसके साथ परोसें। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।
4 of 7
रक्षाबंधन के दिन खाने में बनाएं ये पकवान
- फोटो : instagram
नाश्ते में ढोकला
मेहमानों के आने पर उन्हें तुरंत खाना तो दे नहीं सकते, ऐसे में आप पहले से बेसन का ढोकला तैयार कर सकते हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे भी आप सुबह ही बनाकर स्टोर करके रख सकते हैं।
5 of 7
रक्षाबंधन के दिन खाने में बनाएं ये पकवान
- फोटो : instagram
पनीर टिक्का
कुछ क्लासी सा बनाना चाहते हैं तो पनीर टिक्का बनाएं। पनीर टिक्का खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। ऐसे में आप इसे बनाकर हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं।