Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षाबंधन पर भाई को बनाकर खिलाएं छैना मलाई सैंडविच, टेस्ट ऐसा लोग भी पूछेंगे क्या है रेसिपी

Sat, 10 Aug 2019 05:32 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sat, 10 Aug 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2019: yummy chena malai sandwich recipe
malai chop

रक्षाबंधन पर यूं तो बाजार में मिठाइयों की लाइन लगी रहती है, लेकिन त्योहार के समय में मिलावटी मिठाइयां भी जमकर बिकती हैं। क्यों न इस बार अपने भाई के लिए घर पर ही मिठाई बनाई जाए, जो टेस्टी तो होगी साथ ही इसमें मिलावट की गुंजाइश भी नहीं रहेगी। अगर आपको रसगुल्ले पसंद हैं लेकिन आप रसगुल्ले के साथ मावा बर्फी भी खाना पसंद करती हैं तो आपको छैना मलाई सैंडविच जरुर पसंद आएंगे। छैना में मावा मलाई की स्टफिंग भरकर इसे बना सकती हैं। इसे छैना मलाई सैंडविच चाप भी कहते हैं। तो आइए जानते हैं छैना मलाई सैंडविच की आसान रेसिपी...

Trending Videos
Raksha Bandhan 2019: yummy chena malai sandwich recipe
boil milk

छैना मलाई सैंडविच बनाने की सामग्री
फुल क्रीम दूध- 1.5 लीटर
मैदा - 1 चम्मच
नींबू- 2
चीनी- 350 ग्राम
मावा- 200 ग्राम
केसर- 30-40 धागे
बूरा - 2 चम्मच
पिस्ते - 10-15 (कद्दूकस किए हुए)

Raksha Bandhan 2019: yummy chena malai sandwich recipe
paneer - फोटो : Instagram
छैना मलाई सैंडविच बनाने की विधि

-सबसे पहले हम छैना बनाएंगे। इसके लिए एक पैन में दूध उबलने के लिए रख दें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें। ऐसा करने से दूध बर्तन पर नहीं चिपकेगा। दूध के उबलने के बाद इसे ठंडा होने रख दें।
-दो चम्मच दूध को एक कटोरी में लें और उसमें केसर मिक्स करें। 
-अब एक दूसरी कटोरी में नींबू का रस निकालें और उसमें उतना ही पानी मिला लें।
-दूध में थोड़ा-थोड़ा नींबू का रस डालते हुए चमचे से हिलाइए। दूध जब पूरा फट जाए तो उसमें से छैना और पानी अलग करने के लिए इसे सूती कपड़े में बांध लें। 
-छैना को साफ पानी से धो लें, जिससे इसमें से नींबू का स्वाद निकल जाए। पानी को अच्छे से दबा लें जिससे एक्सट्रा पानी निकल जाए। आपका छैना तैयार है।
- छैना को किसी थाली में निकालकर मसल मसल कर चिकना कर लें, मसले हुए छैना में मैदा डाल कर इसे फिर से 4-5 मिनट मसलें। आपका चिकना डो बनकर तैयार हो गया। 
-इस डो से रसगुल्ले बनाकर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2019: yummy chena malai sandwich recipe
suji rasgulle - फोटो : facebook
ऐसे बनाएं चाशनी

-एक बर्तन में चीनी और 4.5 कप पानी डाल कर गैस पर रखें। चाशनी में उबाल आने के बाद, छैने से बने रसगुल्ले एक-एक करके चाशनी में डाल दीजिए। अब इस बर्तन को ढक दीजिये और छैना के गोलों को 5 मिनट तेज गैस पर पकने दीजिए इसके बाद इन्हें चैक करें।
-आप देखेंगे रसगुल्ले फूल कर डबल हो गए हैं। इन्हें फिर से ढक कर 5 मिनट पकने दें। 5 मिनट बाद इन्हें कल्छी से पलट दें और एक बार फिर 5 मिनट पकने दें। गैस बंद कर दें और इन्हें 1 घंटे के लिए चाशनी में ही रहने दें।
-अब छैना टुकड़े ठंडे होकर तैयार हैं। इन्हें चाशनी में से निकल कर छलनी पर रखें, जिससे इनमें से एक्सट्रा चाशनी निकल जाए।
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2019: yummy chena malai sandwich recipe
malai chop
ऐसे बनाएं मावा मलाई

-एक बाउल में मावा डालें और इसमें केसर वाला दूध डालें। अच्छे से फेंट लें। इसे तब तक फेंटे जब तक ये चिकना ना हो जाए। इसके बाद इसमें बूरा डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए। मावा मलाई स्टफिंग बन कर तैयार है।
-अब छैना का एक टुकड़ा उठाएं इसे बीच में से काट कर दो भाग करते हुए ऐसे काटें की आखिरी सिरा जुड़ा रहे। अब इसमें मावा मलाई की स्टफिंग भर दीजिए और हल्का सा दबाकर एक जैसा कर लीजिए। सभी छैना में इसी तरह मलाई भर कर रखते जाएं। आपके छैना मलाई सैंडविच बनकर तैयार हैं। आप इन पर पीसा हुआ पिस्ता डाल कर गार्निश कर सकते हैं। छैना मलाई सैंडविच को ½ घंटे के लिए फ्रिज में रखें इससे यह सैट होकर तैयार हो जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed