{"_id":"5b812fec42c7924646254ee7","slug":"raksha-bandhan-2018-home-made-malai-barfi-recipe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस रक्षाबंधन घर पर बनी मलाई बर्फी से भाई का मुंह कराएं मीठा, देखते ही आ जाएगी चेहरे पर रौनक","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
इस रक्षाबंधन घर पर बनी मलाई बर्फी से भाई का मुंह कराएं मीठा, देखते ही आ जाएगी चेहरे पर रौनक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 26 Aug 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
malai barfi
रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते, उनके प्यार के बंधन का त्योहार है। क्यों न इस बार इस खास दिन भाई के लिए खुद मिठाई बनाकर उसे सरप्राइज दे। अब आप सोच रहे होंगे कौन इतने मेहनत करें। तो आपको बता दें हम आपको ऐसी रेस्पी बताएंगे जिसे घर में आप आसानी से बना सकती हैं और सबका दिल जीत सकती हैं। आइए जानते हैं घर पर मलाई बर्फी बनाने की आसान रेसिपी...
malai barfi
सामग्री
4 कप चूरा किया हुआ मावा
2 बड़ा चम्मच घी
1/2 कप दूध
1/4 फिटकरी का पाउडर
1 कप शक्कर
पिस्ता और कटे हुए बादाम
4 कप चूरा किया हुआ मावा
2 बड़ा चम्मच घी
1/2 कप दूध
1/4 फिटकरी का पाउडर
1 कप शक्कर
पिस्ता और कटे हुए बादाम
malai barfi
मलाई बर्फी बनाने की विधि
मलाई बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध और मावा डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं। ध्यान रखें पकाते समय इस मिश्रण को लगातार हिलाते रहें। अब इसमें फिटकरी पाउडर मिलाएं और अच्छे से मिला लें। अब इसमें शक्कर डालें और कुछ देर तक पकाएं।
अब एक एल्युमिनियम के बॉक्स को ग्रीस करें और उस पर पिस्ता और कटे हुए बादाम को डालें। अब इस मिश्रण को बॉक्स से निकालें और पूरे दिन के लिए सेट होने के लिए छोड दें। अब इसके जमने के बाद छोटे- छोटे पीस में चाकू की मदद से काट लें। आपकी मलाई बर्फी बनकर तैयार है।