फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक नहीं 5 रोगों का शर्तिया इलाज है अलसी, आज से ही करें डाइट में शामिल

Sat, 25 Aug 2018 04:51 PM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
रूपायन डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 25 Aug 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
surprising health benefits of flax seeds
flax seed
अलसी में ओमेगा-3, विटामिन-बी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन-बी त्वचा की समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। इससे दिल भी स्वस्थ रहता है। विज्ञान की नई खोजों से पता चला है कि अलसी कई प्रकार के रोगों और सामान्य स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। 
surprising health benefits of flax seeds
stomach
सुपरफूड कहे जाने वाली अलसी के फायदे अंदरूनी ही नहीं बाहरी भी हैं। अलसी में ओमेगा-3, विटामिन-बी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता है। अलसी में बड़ी मात्रा में फाइबर होता है। इसका नियमित सेवन करने से कब्ज और पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं से निजात मिलता है। सलाद में एक से दो बड़े चम्मच अलसी मिलाकर खाएं। अलसी में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते हैं, 
जो पाचन प्रक्रिया को सुचारू ढंग से चलाकर वजन घटाने में मदद करते हैं। 
surprising health benefits of flax seeds
skin
अलसी में विटामिन-बी होता है, जो त्वचा की समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। इसमें एक्जिमा और रूखी त्वचा जैसी समस्या को दूर करने की क्षमता भी होती है। प्रतिदिन एक से दो चम्मच अलसी को अपनी डायट में शामिल करने से त्वचा सेहतमंद होती है। अलसी के तेल का इस्तेमाल खाने के साथ त्वचा पर लगाने के लिए भी किया जा सकता है। नियमित रूप से अलसी का सेवन करने से आपके बाल मुलायम और मजबूत होते हैं। अलसी बालों को पोषण प्रदान करती है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है। अलसी के तेल को बालों पर लगाने से रूसी की समस्या से भी निजात मिलती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
surprising health benefits of flax seeds
heart problem
ओमेगा-3 फैटी एसिड हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। यह सबसे अधिक मात्रा में समुद्री मछलियों से प्राप्त होता है, लेकिन शाकाहारी लोग पर्याप्त मात्रा में अलसी का सेवन करके इसके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अलसी दिल को भी स्वस्थ रखती है। गर्भवती स्त्रियों और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अलसी का सेवन अवश्य करना चाहिए। आज भी शहरों और कस्बों के कई परिवारों में ऐसी स्त्रियों को अलसी के बने लड्डू और अन्य भोज्य पदार्थ दिए जाते हैं। अलसी के बीज का उपयोग खानपान में मेसोपोटामिया सभ्यता काल से हो रहा है। भारत में भी यह आयुर्वेदिक उपचारों और भोज्य पदार्थ बनाने में प्रयुक्त होता रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed