फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: प्रोटीन और स्वाद से भरपूर है राजमा रायता, मिनटों में बनकर हो जाएगा तैयार

Mon, 04 Oct 2021 09:33 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 04 Oct 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
Rajma Raita Recipe in Hindi Healthy Food Recipes
राजमा रायता - फोटो : Istock

खाना स्वादिष्ट तो होना चाहिए लेकिन स्वाद के साथ सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए। इसलिए लंच व डिनर में स्वादिष्ट खाने के साथ अधिक से अधिक हेल्दी खाने की रेसिपी को शामिल करें। अगर लंच या डिनर में खाने के साथ दही खाते हैं तो कभी कभी रायते को भी अपने मेन्यू में शामिल कर सकते हैं। कोई भी इंडियन थाली रायता के बिना अधूरी ही होती है। रायता स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से अच्छा होता है। रायता कई तरह से बनता है। वेजिटेबल रायता, फ्रूट रायता, बूंदी रायता और भी कई वैरायटी के रायता आपके खाने का स्वाद बढ़ाते हैं लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो राजमा रायता को अपने लंच व डिनर में शामिल कर सकते हैं। राजमा रायता खाने में जितना लजीज होता है, उतना ही प्रोटीन युक्त भी होता है। दही तो फायदेमंद होता ही है और राजमा में भी प्रोटीन होता है। इन दोनों के मिश्रण से बनने वाला राजमा रायता एक यूनिक डिश है, जो घर पर सबको पसंद आएगी। चलिए जानते हैं राजमा रायता बनाने की आसान रेसिपी।

Rajma Raita Recipe in Hindi Healthy Food Recipes
राजमा - फोटो : Istock

राजमा रायता की सामग्री

आधा कप राजमा (रात भर भिगोया हुआ), 1 बाउल दही, स्वादानुसार काला नमक, 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, हरा धनिया सजाने के

Rajma Raita Recipe in Hindi Healthy Food Recipes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

राजमा रायता बनाने की विधि

स्टेप 1 - राजमा रायता बनाने के लिए सबसे पहले राजमा को रात भर भिगोकर रख दीजिए। उसके बाद उसे उबाल कर छान लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajma Raita Recipe in Hindi Healthy Food Recipes
दही - फोटो : iStock

स्टेप 2 - अब एक कटोरे में दही, नमक और शहद डालकर मिला लें। इसे अच्छे से फेंट लें ताकि ये मिश्रण क्रीमी हो जाए।

स्टेप 3 - फिर भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर को दही वाले मिश्रण में डालकर मिला लीजिए।

विज्ञापन
Rajma Raita Recipe in Hindi Healthy Food Recipes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

स्टेप 4 - अब इसमें उबला हुआ राजमा मिला लीजिए। हरा धनिया पत्ती से राजमा रायता को गार्निश करें।

अब खाने के साथ स्वादिष्ट राजमा रायता सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed