Pongal 2025 Special Recipes: पोंगल एक प्रमुख दक्षिण भारतीय त्योहार है, जिसे खासकर तमिलनाडु और दक्षिण भारत के अन्य हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से कृषि और फसल कटाई के पर्व के रूप में मनाया जाता है।
Pongal 2025 Special Recipes: पोंगल पर तैयार करें चावल से बना ये खास व्यंजन, खाकर आ जाएगा मजा
इमली के चावल दक्षिण भारतीय व्यंजन है जो अपने खट्टे-चटपटे स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में इसे पोंगल पर बनाया जा सकता है।
- चावल – 2 कप
- दो चम्मच इमली का पेस्ट
- सरसों के दाने – 1 छोटा चम्मच
- सूखी लाल मिर्च – 2-3
- करी पत्ते – 8-10
- मूंगफली – 3 बड़े चम्मच
- चना दाल – 1 बड़ा चम्मच
- उड़द दाल – 1 बड़ा चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच हींग – एक चुटकी
- तेल – 2 बड़े चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- गुड़ – 1/2 छोटा चम्मच
इमली के चावल बनाने की विधि
इमली वाले चावल बनाने के लिए सबसे पहले चावल को पका लें और ठंडा होने दें। चावल पकाते समय ध्यान रखें कि चावल के दाने खिले हुए होने चाहिए। इसके बाद आपको इमली का पेस्ट तैयार करना है।
पेस्ट बनाने के बाद एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। इस पैन में सरसों के दाने डालें और चटकने दें। अब इसमें करी पत्ते, सूखी लाल मिर्च, मूंगफली, चना दाल, और उड़द दाल डालें।
धीमी आंच पर तब तक भूनें, जब तक मूंगफली और दाल सुनहरी न हो जाए। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, और हींग डालें। तुरंत इमली का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं।