Pongal Special Food: चार दिन चलने वाले पोंगल पर्व की शुरुआत मकर संक्रांति के दिन से होती है। इस साल हिंदी पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी, ऐसे में पोंगल की शुरुआत भी 14 जनवरी से ही होगी। इस त्योहार का दक्षिण भारत के तमिलनाडु में काफी महत्व है।
तमिलनाडु में पोंगल के लिए कई-कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। ये त्योहार खुशियों का पर्व है, ऐसे में इसमें तमाम तरह के पकवान बनना भी स्वाभाविक है। इसी के चलते आज हम आपको पांच ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बिना पोंगल का त्योहार अधूरा है। पकवानों की लिस्ट बताने के साथ-साथ हम यहां आपको इनकी आसान विधि भी बताएंगे।
2 of 6
सक्करई पोंगल (मीठा पोंगल)
- फोटो : instagram
सक्करई पोंगल (मीठा पोंगल)
इसे बनाने के लिए आपको 1 कप चावल, मूंग दाल 1/4 कप, गुड़ 1 कप, घी: 4-5 चम्मच, काजू और किशमिश 2 चम्मच और इलायची पाउडर की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए चावल और मूंग दाल को धोकर 3 कप पानी में पकाएं। इसके अलावा गुड़ को 1 कप पानी में उबालकर उसका सिरप बना लें। पके हुए चावल-दाल में गुड़ का सिरप मिलाएं और अच्छी तरह पकाएं। घी में काजू और किशमिश भूनकर मिलाएं। अंत में इलायची पाउडर डालकर गर्मागर्म परोसें।
3 of 6
वेन पोंगल (नमकीन पोंगल)
- फोटो : instagram
वेन पोंगल (नमकीन पोंगल)
इसे बनाने के लिए चावल 1 कप, मूंग दाल 1/2 कप, काली मिर्च 1 चम्मच, जीरा: 1 चम्मच, करी पत्ते: 8-10, अदरक 1 चम्मच और घी की जरूरत पड़ेगी। इसकी विधि काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल और मूंग दाल को धोकर कुकर में 3 कप पानी डालकर पकाएं। अब एक पैन में घी गरम करें, उसमें जीरा, काली मिर्च, करी पत्ते, और अदरक डालकर भूनें। इस तड़के को पके हुए चावल-दाल में मिलाएं। हल्का नमक डालकर मिक्स करें और गर्मागर्म परोसें।
4 of 6
पायसम (खीर)
- फोटो : instagram
पायसम (खीर)
पायसम बनाने के लिए पहले सामान जमा कर लें। इसके लिए चावल 1/4 कप, दूध 4 कप, गुड़ 1 कप, काजू, किशमिश, घी 2 चम्मच और इलायची पाउडर की जरूरत पड़ेगी। बनाने के लिए सबसे पहले चावलों को धोकर दूध में धीमी आंच पर पकाएं। जब चावल अच्छी तरह से गल जाए, तो गुड़ या चीनी मिलाएं। घी में काजू और किशमिश भूनकर खीर में डालें। इलायची पाउडर डालकर ठंडा या गर्म परोसें।
अवियल
ये दक्षिण भारत का मुख्य पकवान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मिक्स सब्जियों की जरूरत पड़ेगी। इन सब्जियों में गाजर, बीन्स, कद्दू, आलू हो सकते हैं। इसके अलावा ताजा नारियल 1/2 कप, दही 1 कप, हरी मिर्च 2, नारियल तेल 2 चम्मच और 10 करी पत्ते को भी निकालकर साइड में रख लें। अब सब्जियों को उबालें और हल्का नमक डालें। इसके बाद नारियल, हरी मिर्च, और दही को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सब्जियों में मिलाएं और धीमी आंच पर पकाएं। नारियल तेल और करी पत्ते डालकर गरम परोसें।