फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pongal 2022: पोंगल पर तैयार करें चावल से बनीं ये डिश

Fri, 14 Jan 2022 12:14 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 14 Jan 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
pongal 2022 recipe to make ven pongal with moong dal and rice
Pongal 2022 - फोटो : istock

पोंगल त्योहार मुख्य रूप से तमिलनाडु में मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में भगवान सूर्य देव की आराधना की जाती है। वहीं ये त्योहार भी नई फसल के आने की खुशी में मनाया जाता है। जिसमे सब अपने घऱों में स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर तैयार करते हैं।  देश के हर कोने में 14 जनवरी को अलग-अलग नामों से त्योहार मनाया जाता है। जिसमे से एक पोंगल भी है। 

pongal 2022 recipe to make ven pongal with moong dal and rice
moong dal - फोटो : iStock

पोंगल के त्योहार पर चावल से अलग-अलग डिश बनाकर तैयार की जाती है। जिसमे मीठे से लेकर मेन डिश तक शामिल होती है। चावल और मूंग की दाल को मिलाकर डिश तैयार किया जाता है। जिसे वेन पोंगल कहते हैं। इसे बनाने के लिए जरूरत होती है। चावल, मूंग की दाल, देसी घी, जीरा, अदरक, काली मिर्च और करी पत्ता। 

pongal 2022 recipe to make ven pongal with moong dal and rice
rice - फोटो : जयसिंह रावत

सबसे पहले चावल और दाल को अच्छे तरीके से धोकर किनारे रख लें। फिर किसी कुकर में एक चम्मच देसी घी डालकर गर्म करें। अब इस घी में मूग की दाल को हल्की आंच पर भूनें। जब तक की ये खूशबू ना देने लगे। अब इसमे भीगे हुए चावलों को भी डाल दें। अब इसमे चावल और दाल के अनुसार तीन से चार कप पानी डालें। साथ में स्वादानुसार नमक भी डाल दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pongal 2022 recipe to make ven pongal with moong dal and rice
खिचड़ी - फोटो : Social media

कुकर में करीब तीन से चार सीटियों के बीच ये पक जाता है। अब एक पैन में घी गर्म कर उसमे काजू को फ्राई कर अलग रख लें। फिर इसी पैन में घी डालकर गर्म करें। फिर जीरा चटकाएं। जीरा चटक जाए तो इसमे काली मिर्च का पाउडर मिलाएं। साथ में अदरक अच्छी तरह से कटे हुए डालें। साथ में हरी मिर्च के टुकड़े डालकर भूनें। 

विज्ञापन
pongal 2022 recipe to make ven pongal with moong dal and rice
Chutney - फोटो : Istock

साथ में करी पत्ता डालकर कुछ सेकेंड पकाएं। हींग का तड़का भी साथ में दें। गैस को बंद कर दें। अब इस तड़के को पके हुए चावल और दाल पर डाल दें। अब इस पोंगल डिश को नारियल की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed