फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rooh Afza Recipe: बाजार का झंझट छोड़कर घर पर ही तैयार करें रूह अफजा, कई हफ्तों तक कर सकते हैं स्टोर

Wed, 16 Apr 2025 10:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 16 Apr 2025 10:44 AM IST
सार

यदि आप बाजार में मिलने वाले रूह अफजा के सेवन से डरती हैं तो इसे आसान विधि से घर पर ही तैयार करें। यहां हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
How to Make Rooh Afza at Home Easy Summer Drink Recipe ghar me Roohafza sharbat kaise banaye
बाजार का झंझट छोड़कर घर पर ही तैयार करें रूह अफजा - फोटो : Adobe stock

Rooh Afza Recipe: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में लोगों ने अपने खान-पान में बदलाव भी कर लिया है। इस मौसम में लोग ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं और जिसके सेवन से शरीर तरोताजा महसूस करता है। इसी वजह से इस मौसम में रूह अफजा शरबत की बिक्री काफी बढ़ जाती है।



बाजार में मिलने वाले रूह अफजा शरबत का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचाता है। ऐसे में लोग इसे पीने से पहले सोचते हैं। यदि आपको रूह अफजा शरबत पसंद है, लेकिन आप सिर्फ डर की वजह से इसे नहीं पीते तो घबराएं नहीं। यहां हम आपको घर पर ही इस शरबत को बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, ताकि आप बिना केमिकल के इसे घर पर ही तैयार करें। जब ये घर पर तैयार होगा, तो आपको इसे पीने से पहले सोचना नहीं पड़ेगा। 

How to Make Rooh Afza at Home Easy Summer Drink Recipe ghar me Roohafza sharbat kaise banaye
घर पर रूह अफजा बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
घर पर रूह अफजा बनाने का सामान
  • चीनी – 1 कप  
  •  पानी – ½ कप  
  • गुलाब जल – 2 टेबलस्पून  
  •  केवड़ा जल – 1 टेबलस्पून
  •  चंदन पाउडर – ½ टीस्पून (ऑप्शनल)  
  • खस एसेंस  – ½ टीस्पून 
  • नींबू का रस – 1 टीस्पून
  •  लाल फूड कलर – 2-3 बूंद ( इसकी जगह चुकंदर का रस भी ले सकते हैं)

 
How to Make Rooh Afza at Home Easy Summer Drink Recipe ghar me Roohafza sharbat kaise banaye
विधि - फोटो : instagram
विधि

रूह अफजा बनाने के लिए सबसे पहले तो एक पैन में चीनी और पानी मिक्स करके पकाएं। इसे तब तक चलाते रहें, जब तक की चीनी पूरी तरह से घुल न जाएं। जब ये चाशनी एक तार की बन जाए तो गैस बंद कर दें और इसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Make Rooh Afza at Home Easy Summer Drink Recipe ghar me Roohafza sharbat kaise banaye
विधि - फोटो : instagram
जब ये कमरे के तापमान पर आ जाए तो इसमें गुलाब जल, केवड़ा जल, खस एसेंस, चंदन पाउडर, नींबू का रस और फूड कलर डालें। सभी चीजों को एक चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिक्स करें।
विज्ञापन
How to Make Rooh Afza at Home Easy Summer Drink Recipe ghar me Roohafza sharbat kaise banaye
विधि - फोटो : instagram
जब आपको लगे कि सभी चीजें अच्छी तरह से मिक्स हो गई हैं तो इसे मखमल के कपड़े से छान लें। छानने के बाद जो रस निकला है, उसे किसी कांच की बोतल में भर कर फ्रिज में रख लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed