फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: इस रेसिपी से बनाएं पिज्जा स्टाइल क्रीम सैंडविच, बच्चे मन से करेंगे ब्रेकफास्ट

Tue, 30 Nov 2021 09:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 30 Nov 2021 09:12 AM IST
विज्ञापन
Pizza Style Creamy Sandwich Recipe in Hindi Tasty Breakfast Recipes
मलाई सैंडविच - फोटो : Istock

सुबह के नाश्ते में हर दिन लोग कुछ अलग अलग खाना चाहते हैं। खासकर बच्चे, जो हमेशा खाने के मामले में आनाकानी करते हैं। उन्हें सुबह का नाश्ता स्वादिष्ट, हर दिन अलग- अलग और हेल्दी देना चाहिए ताकि वह मन से नाश्ता कर सकें। ऐसे में कई बार आप इस असमंजस में होते हैं कि रोज अलग क्या बनाएं। अधिकतर लोग सुबह ऐसा नाश्ता बनाना चाहते हैं जो झटपट तैयार हो जाए। इसलिए अक्सर ज्यादातर परिवारों में ब्रेड खाने का चलन है। ब्रेड में बटर, जैम या फिर सैंडविच बनाकर खाते हैं। ऐसे में अगर आप के घर पर भी ब्रेकफास्ट में ब्रेड खाने का चलन है तो उसकी अलग अलग रेसिपी बनाएं। ब्रेड सैंडविच बनाने के कई तरीके हैं। हर दिन आप अलग रेसिपी से सैंडविच बना सकते हैं। आज हम आपको मलाई सैंडविच बनाने की रेसिपी बता रहे हैं, जो मात्र 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा। ये रही मलाई सैंडविच की रेसिपी।

 

Pizza Style Creamy Sandwich Recipe in Hindi Tasty Breakfast Recipes
मलाई सैंडविच - फोटो : Pixabay

मलाई सैंडविच बनाने की सामग्री

ब्रेड, दूध की मलाई, शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, नमक, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, ओरिगैनो, टोमॅटो सॉस, बटर या घी।

 

Pizza Style Creamy Sandwich Recipe in Hindi Tasty Breakfast Recipes
मलाई सैंडविच - फोटो : istock

मलाई सैंडविच बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- मलाई सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले दूध से क्रीम निकाल कर उसे अच्छे से फेंट लें। 

स्टेप 2- सभी सब्जियों टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और शिमला मिर्च को अच्छे से धोकर बारीक काट लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pizza Style Creamy Sandwich Recipe in Hindi Tasty Breakfast Recipes
मलाई सैंडविच - फोटो : Istock

स्टेप 3- अब नमक, काली मिर्च पाउडर के साथ बारीक कटे टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च को मलाई में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

स्टेप 4- ब्रेड की स्लाइस लें और उस पर टोमेटो साॅस लगा लें। 

स्टेप 5- फिर सब्जियों के मिश्रण को उसी ब्रेड स्लाइस के ऊपर फैला लें। 

विज्ञापन
Pizza Style Creamy Sandwich Recipe in Hindi Tasty Breakfast Recipes
मलाई सैंडविच - फोटो : istock

स्टेप 6- ऊपर से हल्का सा काला नमक और ओरिगैनो छिड़क कर दूसरी ब्रेड के स्लाइस को रखकर कवर कर दें। 

स्टेप 7- अब तवा या पैन को गैस पर रखें। घी या बटर लगाकर धीमी आंच पर ब्रेड को सेक लें। 

स्वादिष्ट मलाई सैंडविच तैयार है। केचप के साथ सर्व करें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed