फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ आलू से बनाएं टेस्टी स्नैक्स, बच्चों के साथ बड़ों के भी मन को भाएगा

Fri, 04 Dec 2020 10:48 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 04 Dec 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
perfect evening snacks for all veg garlic potato wedges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शाम की भूख के लिए बच्चों को चाहिए होता है कुछ भारी, जिससे कि उनकी भूख शांत हो जाए। साथ ही बड़ों को चाय के साथ स्नैक्स की जरूरत होती है। अगर रोज आप यहीं सोचती हैं कि आज क्या बनाऊं। तो इसका जवाब है ये टेस्टी स्नैक्स। जिसे बनाना तो आसान है साथ ही ये फटाफट से तैयार भी हो जाता है। तो चलिए जानें कौन सी है ये रेसिपी और बनाने का क्या है तरीका।

perfect evening snacks for all veg garlic potato wedges
potato
पोटैटो वेजेस बनाने की सामग्री
  • 4 बड़े आलू
  • 8-9 लहसुन की कलियां
  • 1 छोटे चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • ऑलिव ऑयल
  • 1 चम्मच बटर
perfect evening snacks for all veg garlic potato wedges
Microwave oven
पौटेटो वेजेस बनाने की विधि
  • माइक्रोवेव को 450 डिग्री पर पहले से गर्म होने रख दें और तब तक आलू छीलकर लंबे टुकड़ों में काट लें।
  • अब आलू को काली मिर्च पाउडर, नमक और 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर मैरिनेट होने रख दें। ध्यान रहे आलू में ये सब कुछ अच्छे से मिल जाए।
  • अब लहसुन में भी थोड़ा सा ऑलिव ऑयल डालकर इसे ढक कर रख दें। इसके बाद आप इसे एल्युमीनियम फॉयल में पैक कर दें।
  • बेकिंग ट्रे में इन आलुओं को रखें और साइड में पैक किया हुआ लहसुन। 20 मिनट तक पकाएं। इसके बाद आलू पलट दें।
सर्दियों में इस तरह से बनाएं बाजरे के कटलेट, बच्चों को आएंगे खूब पसंद

 
विज्ञापन
विज्ञापन
perfect evening snacks for all veg garlic potato wedges
french fries
  • ध्यान रहे लहसुन का सिर्फ फ्लेवर देना है इसलिए इसे खोलें नहीं और न ही पलटें।
  • अब 20 मिनट बाद इसे निकाल लें। सिल्वर फॉयल से लहसुन निकालकर उसका छिलका निकालकर मैश कर लें।
  • अब एक पैन में बटर गर्म करें उसमें लहसुन डालकर भूनें और फिर हरा धनिया मिक्स करें। ये गार्लिक सॉस है जो आलू के ऊपर जाएगी। अब इसे सर्व करें।
मेहमानों के स्वागत में बनाएं पनीर कॉर्न रोल, आसानी से तैयार होने वाली है रेसिपी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed