फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में इस तरह से बनाएं बाजरे के कटलेट, बच्चों को आएंगे खूब पसंद

Fri, 04 Dec 2020 08:42 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 04 Dec 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
children will love this amazing bajra cutlet in hindi
बाजरे के साथ करें नए प्रयोग - फोटो : Social Media

आमतौर पर भारतीय घरों में गेहूं की रोटी का सेवन बहुतायत में किया जाता है। कुछ ख़ास मौक़ों पर बाजरे की रोटी भी बनाई जाती है। राजस्थान में बाजरे का खीच बेहद प्रसिद्ध है और बड़े चाव से खाया जाता है। लेकिन बच्चे बाजरे को देखकर नाक-मुंह सिकोड़ते हैं। लेकिन यदि आप बाजरे के साथ ये नए प्रयोग करेंगे तो बेशक उन्हें ये प्रयोग पसंद आएंगे। अगली स्लाइड में जानिए बाजरे के कटलेट, बाजरे के मालपुए और बाजरा खाने के फ़ायदों के बारे में-

 

 

children will love this amazing bajra cutlet in hindi
बाजरे के कटलेट - फोटो : Social media

बाजरे के कटलेट
सामग्री
 : 250 ग्राम बाजरे का आटा, 4 मध्यम आकार के उबले आलू, 1 छोटी कटोरी मटर के उबले दाने, 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च व अदरक का पेस्ट, 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, 1 बड़ा चम्मच तिल, स्वादानुसार नमक, 3 छोटा चम्मच गरम मसाला, 2 छोटा चम्मच जीरा, आवश्यकतानुसार तेल।
ऐसे बनाएं : बाजरे के आटे में सभी सब्ज़ियां और मसाले डालकर एकसार करें। इसमें नमक व पानी डालकर गूंध लें। तैयार आटे से छोटी-छोटी लोई काटकर कटलेट का आकार दें। गर्म तेल में सुनहरा होने तक प्रत्येक कटलेट तल लें। हरे धनिए की चटनी के साथ गर्मा-गर्म कटलेट सर्व करें।

children will love this amazing bajra cutlet in hindi
बाजरे के मालपुए - फोटो : instagram

बाजरे के मालपुए
सामग्री: 250 ग्राम बाजरे का आटा, 100 ग्राम मावा, 150 ग्राम गुड़, 1 छोटी कटोरी सफ़ेद तिल, 1 बड़ा चम्मच नारियल बूरा, आवश्यकतानुसार घी, २ चम्मच इलायची पाउडर
ऐसे बनाएं: गुड़ को कीसकर 1 कप पानी में घोल लें। एक बोल में मावा, नारियल बूरा, बाजरे का आटा, इलायची पाउडर और गुड़ का घोल डालकर एकसार करें। तैयार आटे को हाथ से अच्छी तरह मसलें, जिससे वह नरम हो जाए। आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें। हथेली पर हल्का-सा तेल चुपड़कर आटे की एक लोई चपटी करें। इसी तरह सभी लोइयों को मालपुओं का आकार दें। तैयार मालपुओं पर तिल चिपकाकर गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
children will love this amazing bajra cutlet in hindi
बाजरा पाचन क्रिया को रखता है ठीक - फोटो : सोशल मीडिया

बाजरे के फ़ायदे
-बाजरा ऊर्जा  का एक अच्छा स्त्रोत है। साथ ही वज़न घटाने के में भी यह फ़ायदेमंद होता है, क्योंकि बाजरा खाने के बाद लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है।
-बाजरा पाचन क्रिया को भी ठीक रखता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को सही रखते हैं।
-जिन्हें डायबिटीज़ है, उन्हें अपने भोजन में बाजरा शामिल करना चाहिए। 
-बाजरा कोलस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित रखने में मददगार होता है। इस कारण दिल से जुड़ी बीमारियों का ख़तरा कम हो जाता है। साथ ही बाजरा मैग्नीशियम और पोटेशियम का भी अच्छा स्रोत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed