फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pav Bhaji Recipe: मिनटों में बनाएं पाव भाजी, ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं

Tue, 11 Feb 2025 12:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 11 Feb 2025 12:34 PM IST
सार

आप कम सामान और कम समय में भी लाजवाब पाव भाजी बना सकते हैं। यह रेसिपी झटपट तैयार हो जाती है और सिर्फ 15-20 मिनट में आपका स्वादिष्ट डिनर या स्नैक रेडी हो जाएगा।  
 

विज्ञापन
Pav Bhaji Recipe in hindi ingredients of pav bhaji banane ka tarika
पाव भाजी - फोटो : Instagram

Pav Bhaji Recipe in hindi: रोजाना एक ही तरह के भोजन से बोरियत महसूस होने पर अक्सर लोग बाहर के खाने की ओर रूचि लेते हैं। खासकर बच्चे घर के दाल-चावल से ज्यादा रेस्तरां का खाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन बाजार जैसे व्यंजन व पकवान घर पर भी बनाए जा सकते हैं। आमतौर पर लोगों का मानना होता है कि बाजार वाले व्यंजनों में बहुत सारी सामग्री उपयोग होती है और उसे बनाने में मेहनत व वक्त लगता है। लेकिन ऐसा नहीं है। कम सामग्री और सरल विधि अपनाकर रेस्तरां जैसा स्वाद घर पर भी पाया जा सकता है।



अगर आपको पाव भाजी खाने का मन है, लेकिन घर में ज्यादा सामग्री नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। आप कम सामान और कम समय में भी लाजवाब पाव भाजी बना सकते हैं। यह रेसिपी झटपट तैयार हो जाती है और सिर्फ 15-20 मिनट में आपका स्वादिष्ट डिनर या स्नैक रेडी हो जाएगा।  

 

Pav Bhaji Recipe in hindi ingredients of pav bhaji banane ka tarika
आलू - फोटो : Freepik

पाव भाजी बनाने के लिए सामग्री
 

  • दो उबले और मैश किए हुए आलू
  • एक कप उबली हुई मटर  
  • एक बारीक कटी शिमला मिर्च  
  • दो बारीक कटे टमाटर
  • एक बारीक कटा प्याज


पाव भाजी का मसाला
 

  • एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • हल्दी पाउडर
  • पाव भाजी मसाला  
  • धनिया पाउडर  
  • नमक स्वादानुसार  
  • दो बड़े चम्मच मक्खन  
  • दो बड़े चम्मच तेल  
  • चार पाव (बन)  
  • हरा धनिया (गार्निश के लिए)  
  • नींबू (स्वाद बढ़ाने के लिए)  
Pav Bhaji Recipe in hindi ingredients of pav bhaji banane ka tarika
पाव भाजी - फोटो : Instagram

पाव भाजी बनाने की विधि
 

  • पहले मसालेदार भाजी बनाएं। इसके लिए तेल गर्म करके उसमें प्यार डालकर हल्का भूनें।
  • टमाटर और शिमला मिर्च डालें और दो से तीन मिनट पकाएं। 
  • हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर मिला लें।
  • मैश किए हुए आलू और उबली मटर को मसाले में डालकर मिलाएं।
  • थोड़ा पानी डालें और पांच मिनट तक पकाएं।
  • गैस बंद करके हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pav Bhaji Recipe in hindi ingredients of pav bhaji banane ka tarika
पाव भाजी - फोटो : Instagram

पाव सेंके

  • पाव को मक्खन में सेंकें।
  • तवे पर थोड़ा मक्खन डालकर पाव को हल्का क्रिस्पी होने तक सेंक लें।  
  • चाहें तो पाव पर थोड़ा सा पाव भाजी मसाला भी छिड़क सकते हैं।  
विज्ञापन
Pav Bhaji Recipe in hindi ingredients of pav bhaji banane ka tarika
pav bhaji - फोटो : instagram

सर्व करने का तरीका

  • गरमागरम भाजी को बाउल में डालें।  
  • ऊपर से मक्खन और थोड़ा सा नींबू निचोड़ें।  
  • गर्मा-गर्म पाव के साथ परोसें।  

15 मिनट में आपका लजीज पाव भाजी तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed