Noodles Recipe: अधिकतर बच्चे मैगी या नूडल्स खाना पसंद करते हैं। हालांकि कई बार मैगी या नूडल्स घर पर बनाते समय कुछ कमी रह जाती है और वह उतनी लजीज नहीं बनती, जितना बाजार का नूडल्स होता है। नूडल्स पकाते समय कुछ छोटी छोटी गलतियों से वह स्टिकी हो जाती है और आपस में नूडल्स चिपक जाते हैं। भले ही नूडल्स का स्वाद वैसा ही हो लेकिन स्टिकी बनने के कारण स्वाद पीछे रह जाता है। कई घरों की रसोई में नूडल्स बनाते समय ये दिक्कत आती है। चिपचिपे नूडल्स सर्व करने पर वह देखने में अच्छे नहीं लगते। ऐसे में अगर आप घर पर नूडल्स बना रहे हैं तो चाऊमीन उबालते समय कुछ स्टेप्स को अपनाकर बाजार जैसे खिले खिले नूडल्स बना सकते हैं। इस तरह के नूडल्स देखने में भी अच्छे लगेंगे और स्वाद में भी लजीज बनेंगे। चलिए जानते हैं घर पर नूडल्स बनाते समय रखें किन बातों का ध्यान, ताकि चाउमीन न हो स्टिकी।
Noodles Recipe: नूडल्स चिपक जाते हैं आपस में तो इस तरह पकाएं
चाउमीन न तोड़ें
जब नूडल्स को उबालना हो तो उसे तोड़े नहीं। नूडल्स तोड़कर पानी से डालने से वह जल्दी उबल कर चिपचिपे हो जाते हैं। नूडल्स की स्टिक को ऐसे ही पानी में ऊबालें।
नूडल्स उबालते समय मिलाएं तेल-नमक
चाउमीन को उबालते समय एक बड़े बर्तन में ज्यादा पानी डालें और जब पानी उबलने लगे तो इसमें नमक और तेल मिलाएं। इससे नूडल्स चिपचिपे नहीं होंगे।
चाऊमीन कम उबालें
उबालते समय नूडल्स को पूरा न पकाएं। लगभग 70 फीसदी ही नूडल्स को उबालें। पूरा करने पर वह चिपचिपा हो जाएंगे। तीन से चार मिनट नूडल्स पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
पानी से निकाल लें
चाउमीन को उबालने के बाद उसे पानी में पड़े न रहने दें, बल्कि तुरंत छलनी में पलटकर रख लें। छलनी में फैलाकर अच्छे से हवा लगने दें और पानी छनने दें।