फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: घर पर तुरंत बनाना हो बिना फ्राई किए दही-वड़ा, तो झटपट वाली ये रेसिपी आएगी काम

Sat, 08 Jan 2022 11:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 08 Jan 2022 11:11 AM IST
विज्ञापन
Non Fried Instant Dahi Vada Recipe in Hindi homemade Street Food Recipes
दही वड़ा रेसिपी - फोटो : Istock

भारत में कई तरह के स्ट्रीट फूड मिल जाएंगे और लोगों में स्ट्रीट फूड का क्रेज दिख जाएगा। अक्सर चटपटा और स्पाइसी खाने के नाम पर लोगों को स्ट्रीट फूड याद आता है। वहीं स्ट्रीट फूड का नाम आए तो चाट का जिक्र होना भी जरूरी होता है। भारतीय व्यंजन में चाट की कई वैरायटी हैं, जो सबसे अधिक खाई जाती हैं। ऐसे में अगर आपका चाट खाने के मन है लेकिन आप मौसम और कोरोना के खतरे के कारण घर से नहीं निकल सकते या बाहर का नहीं खा सकते तो घर पर ही आसानी से टेस्टी चाट बना सकते हैं। वैसे तो चाट के कई विकल्प हैं लेकिन दही वड़ा सबसे पसंदीदा चाट विकल्प हैं। दही वड़ा को दही भल्ला, दोई बोरा भी कहते हैं। ये सॉफ्ट और स्पंजी दाल वड़े से बनती हैं, जिस पर चटनी, मसाले और दही को मिला कर खाया जाता है। अगर आप दही वड़ा घर पर बनने के मूड में हैं लेकिन पहले से आप ने इसे बनाने के लिए उड़द दाल को भिगोया नहीं है तो भी आप आसानी से इस झटपट रेसिपी से दही वड़ा बना सकते हैं। ये रही बिना दाल भिगोए और फ्राई किए दही वड़ा बनाने की रेसिपी। 

Non Fried Instant Dahi Vada Recipe in Hindi homemade Street Food Recipes
दही वड़ा रेसिपी - फोटो : अमर उजाला
इंस्टेंट दही वड़ा के लिए सामग्री

सूजी, दही, अदरक, हरी मिर्च, काजू, किसमिस, नमक, बेकिंग सोडा, तेल, हींग, पिसी चीनी, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, हरी चटनी, इमली की चटनी, काला नमक, अनार दाना, हरा धनिया।
Non Fried Instant Dahi Vada Recipe in Hindi homemade Street Food Recipes
दही वड़ा रेसिपी - फोटो : Istock

दही वड़ा बनाने के रेसिपी 

स्टेप 1- सबसे पहले एक कप सूजी को दही में भिगोकर अच्छे से मिक्स करके 15 मिनट के लिए रख दें।

स्टेप 2- अब सूजी के घोल में बारीक कटी अदरक, हरी मिर्च, काजू, किसमिस, नमक, बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी डालकर मिला लें।

स्टेप 3- इसमें एक छोटा चम्मच तेल भी मिक्स कर लें। वड़े के लिए सूजी का घोल तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Non Fried Instant Dahi Vada Recipe in Hindi homemade Street Food Recipes
दही वड़ा रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 4- अगर आपके पास अप्पे पैन है तो उसमें तेल लगा लें और एक सूजी का घोल डालें और ढक कर कर दो मिनट पकने दें।

स्टेप 5- इडली मेकर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एक से 2 मिनट पकने दें.

स्टेप 6- एक कटोरी गुनगुने पानी में नमक और हींग मिला लें।

स्टेप 7-  पके हुए वडे को पानी में 5 से 10 मिनट भिगो दें।

विज्ञापन
Non Fried Instant Dahi Vada Recipe in Hindi homemade Street Food Recipes
दही वड़ा रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 8- स्टेप अब कटोरे में दही, पिसी चीनी डालकर अच्छे से फेंट लें।

स्टेप 9- वड़ा को पानी से निकाल लें, निचोड़ कर प्लेट में रख लें।

स्टेप 10- वड़ों पर दही डालें और ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला छिड़क लें।

स्टेप 11- हरी चटनी, इमली की चटनी, अनार के दाने, काला नमक,और हरा धनिया से गार्निश करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed