फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: लोहड़ी पर तैयार करें मखाने की खीर, चिरौंजी से बढ़ेगा स्वाद

Fri, 07 Jan 2022 10:11 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 07 Jan 2022 10:11 AM IST
विज्ञापन
lohri 2022 recipe makhana or fox nuts and chironji kheer
makhana kheer - फोटो : istock

लोहड़ी का त्योहार हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। 13 जनवरी को मनाए जाने वाले इस त्योहार पर खीर बनाने की परंपरा है। जिसे अगले दिन खाया जाता है। त्योहारों पर पारंपरिक रेसिपी बनाने की परंपरा लगभग हर जगह होती है। इसी तरह लोहड़ी पर खीर बनाने की परंपरा है। वैसे खीर बनाने की परंपरागत विधि थोड़ी अलग होती है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे मखाने और चिरौंजी से बनी खीर को किस तरह से बनाकर तैयार करें। तो चलिए जानें क्या है मखाने की खीर बनाने की रेसिपी। 

lohri 2022 recipe makhana or fox nuts and chironji kheer
मखाना - फोटो : FREE PIC

मखाने से बनी ये खीर ना केवल लोहड़ी पर बनाई जाती है बल्कि इसे किसी भी व्रत या त्योहार पर बनाया जा सकता है। खीर बनाने के लिए जरूरत होगी दूध एक लीटर, मखाना सौ ग्राम, चिरौंजी 50 ग्राम, मनचाहे ड्राई फ्रूट्स और चीनी की बजाय गुड़। गुड़ से इस खीर का स्वाद बिल्कुल अलग आता है। 

lohri 2022 recipe makhana or fox nuts and chironji kheer
milk - फोटो : istock

मखाने की खीर बनाने के लिए एक मोटे तले के बर्तन में दूध गर्म करें। जब इसमे उबाल आ जाए तो गैस को धीमी कर कुछ देर तक पका लें। अब इसमे मखाने को छोटे टुकड़ों में काटकर डालें। साथ में चिरौंजी भी डाल दें। अब मखाने और चिरौंजी मिले दूध को पांच से साच मिनट तक पकाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lohri 2022 recipe makhana or fox nuts and chironji kheer
kheer - फोटो : iStock

जब ये गाढ़ा हो जाए तो इस दूध में गुड़ को डाल दें। ध्यान रहे कि गुड़ को छोटे टुकड़ों में करके डालें। जिससे कि घुलने में आसानी हो। साथ में दूध को चलाते रहें। सबसे आखिर में इस खीर में अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स को काटकर डाल दें। तैयार है मखाने की खीर, बस इसे गर्मागर्म या फिर ठंडा कर परोंसे। आप चाहें तो सजावट के लिए ऊपर से भी ड्राई फ्रूट्स डाल सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed