फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2024: न्यू ईयर की पार्टी में वेज बिरयानी खिलाकर करें मेहमानों को खुश, जानें इसे बनाने का तरीका

Sat, 30 Dec 2023 10:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 30 Dec 2023 10:12 AM IST
सार

अगर आप न्यू ईयर की पार्टी में अपने मेहमानों को खुश करना चाहते हैं, तो उन्हें वेज बिरयानी बना कर खिलाएं। 

विज्ञापन
New Year 2024 how to make veg biryani at home simple recipe of veg biryani in hindi
biryani - फोटो : Istock

New Year 2024: आज के समय में लोगों की जिंदगी में काफी तनाव है, ऐसे में वो हर छोटे-बड़े मौके को सेलिब्रेट करने का मौका ढूंढते हैं। यही वजह है कि जब भी कोई त्योहार आता है तो लोग उसे बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। अब जब ये साल खत्म होने वाला है तो हर कोई नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। नए साल की शुरूआत लोग अपने-अपने परिवारजनों और दोस्तों के साथ करते हैं। बहुत से लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को घर पर बुलाते हैं।



अगर आप भी कुछ ऐसा ही प्लान कर रहीं हैं, तो हम आपको इसके लिए कुछ ऐसा पकवान बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर बना सकती हैं। हम बात कर हैं वेज बिरयानी की, जिसे घर पर तैयार करके अपने मेहमानों को खिला सकते हैं। वेज बिरयानी बनाना बेहद आसान है और इसे खाने के बाद आपके मेहमान भी आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। 

New Year 2024 how to make veg biryani at home simple recipe of veg biryani in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वेज बिरयानी बनाने का सामान 

बासमती चावल - 2 कप
सब्जियां ( गाजर, फूलगोभी, आलू, मटर, शिमला मिर्च) 
प्याज - 2 बड़े (कटा हुआ)
टमाटर - 2 (कटा हुआ)
हरी मिर्च - 2 (कटी हुई)
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 2 छोटे चम्मच

New Year 2024 how to make veg biryani at home simple recipe of veg biryani in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

धनिया पाउडर - 2 चम्मच
जीरा पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - 3-4 बड़े चम्मच
दही - 1/2 कप
पुदीना और हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
केवड़ा जल - 2 चम्मच
तेल - 2 चम्मच

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2024 how to make veg biryani at home simple recipe of veg biryani in hindi
rice - फोटो : rice

विधि

वेज बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को 20-30 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद एक पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें प्याज और हरी मिर्च डालें और इसे सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद इसी पैन में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और उसे अच्छे से मिलाएं।

विज्ञापन
New Year 2024 how to make veg biryani at home simple recipe of veg biryani in hindi
Cooking - फोटो : सोशल मीडिया

अब पैन में टमाटर डालें और इसे नरम होने तक पकाएं। जब टमाटर पक जाए तो पैन में सभी मसाले जैसे कि धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, नमक डालें। अब पैन में गाजर, फूलगोभी, आलू, मटर, शिमला मिर्च डालें और 5-7 मिनट तक पकाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed