Aaj Aa Bhog Navratri Day 2 Maa Brahmacharini: नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है, जो तप, त्याग और साधना की देवी मानी जाती हैं। इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा भाव से मां की पूजा करते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में धैर्य, संयम और सफलता प्राप्त करने की कामना करते हैं।
{"_id":"69bbe43582f56a2609010f34","slug":"navratri-day-2-prasad-recipe-maa-brahmacharini-bhog-sugar-falahar-mithai-kaise-banaye-2026-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri Day 2 Bhog: मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग क्या है? जानिए नवरात्रि के दूसरे दिन के प्रसाद की विधि","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Navratri Day 2 Bhog: मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग क्या है? जानिए नवरात्रि के दूसरे दिन के प्रसाद की विधि
Fri, 20 Mar 2026 09:38 AM IST
Shivani Awasthi
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Fri, 20 Mar 2026 09:38 AM IST
सार
Maa Brahmacharini Bhog Recipe: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर (चीनी) का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इससे आयु, सौभाग्य और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
NAvratri Day 2 Bhog
- फोटो : Amar ujala
मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री का भोग
- फोटो : adobe stock
मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग
मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर (चीनी) या मिश्री अत्यंत प्रिय है। इस दिन आप शक्कर, मिश्री या इससे बने मिष्ठान्न का भोग लगा सकते हैं। शक्कर का भोग जीवन में मिठास और सुख लाता है। आयु और सौभाग्य में वृद्धि होती है। मानसिक शांति और संतुलन बना रहता है और मां की कृपा से जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
kalakand
- फोटो : instagram
द्वितीय नवरात्रि भोग में बनाएं कलाकंद
कलाकंद बनाने का सामान
- दूध - 1 लीटर
- मावा (खोया) - 250 ग्राम
- चीनी - 1/2 कप
- घी - 1 टेबलस्पून
- इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
- पिस्ता और बादाम
विज्ञापन
विज्ञापन
kalakand
- फोटो : instagram
कलाकंद बनाने की विधि
- कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन या कड़ाही में दूध को उबालें।
- इस दौरान धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें।
- दूध को तब तक पकाएं जब तक कि वह लगभग आधा न रह जाए।
- सही से पक जाए तब उसमें मावा डालें और लगातार चलाते रहें।
- ध्यान रखें कि ये आपको लगातार चलाना है, वरना पैन में लगने लगेगा।
- जब ये मिश्रण गाढ़ा हो जाए और कड़ाही के किनारों से छूटने लगे तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें।
विज्ञापन
kalakand
- फोटो : instagram
- जब मिश्रण पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद करें।
- ट्रे में निकालने से पहले ट्रे में घी लगाएं और फिर मिश्रण को ट्रे में निकाल लें।
- अब इसके ऊपर पिस्ता और बादाम के टुकड़े डालकर सजाएं।
- आखिर में इसे अपने हिसाबे के बराबर भागों में काट लें।
- अब इसे फ्रिज में रख दें और इसी से अपने भाई का मुंह मीठा कराएं।