फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Bhog: नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को लगाएं केले से बने इन पकवानों का भोग

Sat, 13 Apr 2024 01:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 13 Apr 2024 01:00 AM IST
सार

नवरात्रि के पांचवें दिन माता मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। उन्हें केले से बनें पकवानों का भोग लगाने की प्रथा है। 

विज्ञापन
Navratri Bhog Recipe for fifth day maa skandmata bhog recipe made with banana in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चैत्र नवरात्रि में लोग सच्चे मन से मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा करते हैं। अपने घरों में माता रानी की स्थापना करने के बाद लोग व्रत-उपवास करते हैं, और मां को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि, जो भी व्यक्ति सच्चे मन से माता रानी से सभी स्वरूपों की पूजा करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। इस वजह से हर कोई दिन के हिसाब से ही माता रानी को पूजता है।



बात करें नवरात्रि के पांचवें दिन की तो नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। अगर आप माता रानी के स्वरूप के हिसाब से उनके प्रिय रंग पहनेंगे और उनकी पसंदीदा चीज का भोग लगाएंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। मां स्कंदमाता को केले से बने पकवानों का भोग लगाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को केले से बनें पकवानों का भोग लगा सकते हैं। 

Navratri Bhog Recipe for fifth day maa skandmata bhog recipe made with banana in hindi
केले की खीर - फोटो : iStock

केले की खीर

केले की खीर बनाना काफी आसान है। इसे बनाकर आप माता रानी को इसका भोग लगा सकते हैं। ये फलाहारी होती है। ऐसे में आप माता रानी को इसका भोग लगाने के बाद खुद भी इसका सेवन कर सकते हैं।

Navratri Bhog Recipe for fifth day maa skandmata bhog recipe made with banana in hindi
बनाना शेक - फोटो : istock

बनाना शेक

बनाना शेक बनाना काफी सरल होता है। आप गर्मी के मौसम में ठंडे-ठंडे बनाना शेक को बनाकर मां स्कंदमाता को इसका भोग लगा सकते हैं। अगर व्रत में आप भी इसका सेवन करेंगे तो आपका पेट पूरे दिन भरा रहेगा और एनर्जी बनी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri Bhog Recipe for fifth day maa skandmata bhog recipe made with banana in hindi
केले का हलवा 

केले का हलवा 

केले का हलवा बनाने के लिए आपको रवा यानी की सूजी की भी जरूरत पड़ती है। ऐसे में आप इसका भोग माता रानी को लगा सकते हैं, लेकिन व्रत में इसका सेवन नहीं करते। आप चाहें तो केले का हलवे का भोग लगाकर उसे प्रसाद में बंटवा सकते हैं। 

विज्ञापन
Navratri Bhog Recipe for fifth day maa skandmata bhog recipe made with banana in hindi
कच्चे केले की बर्फी - फोटो : facebook

कच्चे केले की बर्फी

ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसे आप बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं, और फिर पूजा के वक्त माता रानी को इसका भोग भी लगा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed