फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vrat Recipes: हॉस्टल में रहकर रखना है नवरात्रि का व्रत तो बिना चूल्हे के तैयार करें ये पकवान

Tue, 25 Mar 2025 10:55 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 25 Mar 2025 10:55 AM IST
सार

यदि आप पीजी या हॉस्टल में रहकर चैत्र नवरात्रि के व्रत रखना चाहते हैं लेकिन सोच में हैं कि क्या खाएंगे और कैसे मैनेज करेंगे तो हम आपको खाने के कुछ आसान विकल्प बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Navratri 2025 Fasting in Hostel Know How to Make Fasting Recipes without Gas in Hindi
हॉस्टल में रहकर रखना है नवरात्रि का व्रत तो बिना गैस के तैयार करें ये पकवान - फोटो : adobe

Vrat Recipes: इस साल 30 मार्च के चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में हर कोई माता रानी के नौ स्वरूपों के आगमन को लेकर काफी उत्साहित है। इन नौ दिन बहुत से लोग व्रत-उपवास करते हैं।



जो लोग घर पर रहते हैं, उनके लिए व्रत करना तो आसान रहता है, लेकिन परेशानी सामने आती है उन लोगों के, जो लोग पीजी या हॉस्टल में रहते हैं। उन्हें ये समझ नहीं आता कि वो व्रत में क्या खाएं। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको बनाने के लिए आपको गैस की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

Navratri 2025 Fasting in Hostel Know How to Make Fasting Recipes without Gas in Hindi
दही वाले आलू - फोटो : instagram
दही वाले आलू

व्रत में खाने के लिए दही के आलू सबसे अच्छा विकल्प माने जाते हैं। यदि आप पीजी में भी रहते हैं तो आपके पास इलैक्ट्रिक कैटल तो होगी ही। ऐसे में दही वाले आलू बनाने के लिए सबसे पहले केतली में आलूओं को उबाल लें। जब ये ठंडा हो जाएं तो इसको दही में डालकर सेंधा नमक और काली मिर्च का पाउडर डालकर मिक्स करें। इसमें इस्तेमाल होने वाला दही ठंडा होगा, तो इससे आपके पेट तो गर्मी से भी राहत मिलेगी। 
Navratri 2025 Fasting in Hostel Know How to Make Fasting Recipes without Gas in Hindi
फलाहारी फ्रूट चाट - फोटो : Freepik.com

फलाहारी फ्रूट चाट

पीजी में रहने वाले लोगों के लिए ये सबसे अच्छा विकल्प है। फ्रूट चाट बनाने के लिए आपको बस अपने पसंदीदा फलों को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना है। जब ये बराबर हिस्सों में कट जाएं तो इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। ये फलों की चाट बनकर तैयार है। इसे आप किसी भी समय खा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2025 Fasting in Hostel Know How to Make Fasting Recipes without Gas in Hindi
नारियल लड्डू - फोटो : instagram

नारियल लड्डू 

इसे आप बनाकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं, ताकि समय-समय पर भूख लगने पर इसका सेवन किया जा सके। नारियल के लड्डू बनाने का सबसे आसान तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। इसके लिए नारियल बूरा, कंडेंस्ड मिल्क और इलायची पाउडर को अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर इससे छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

विज्ञापन
Navratri 2025 Fasting in Hostel Know How to Make Fasting Recipes without Gas in Hindi
स्मूदी - फोटो : Freepik.com

 स्मूदी

पीजी में भले ही आपको खाना बनाने को न मिले लेकिन मिक्सी इस्तेमाल करने को मिल सकती है। ऐसे में आप दूध, केला, खजूर, बादाम, अखरोट और शहद मिलाकर मिक्सर में ब्लेंड करें। इस स्मूदी से आपका पेट भरा रहेगा। यदि मिक्सी भी नहीं है तो आप केले को अच्छी तरह से मैश करके उसे दूध में हैंड ब्लेंडर से मिक्स कर सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed