फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maa Kalaratri Bhog Recipe: मां कालरात्रि को प्रिय है गुड़, नवरात्रि के सातवें दिन अवश्य करें अर्पित

Mon, 29 Sep 2025 09:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 29 Sep 2025 09:17 AM IST
सार

Maa Kalaratri Bhog Recipe For Navratri Day 7: शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। मां के इस स्वरूप को गुड़ के पकवान का भोग लगता है। इसलिए इससे बनने वाले पकवान के बारे में हम आपको बताएंगे। 

विज्ञापन
Navratri 2025 Day 7 Maa Kalaratri Bhog Know Her Favorite Bhog to Offer on Saptami
मां कालरात्रि को प्रिय है गुड़, नवरात्रि के सातवें दिन अवश्य करें अर्पित - फोटो : Adobe stock
Maa Kalaratri Bhog Recipe For Navratri Day 7: शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की विशेष पूजा होती है, जो दुर्गा मां के नवरूपों में से एक शक्तिशाली स्वरूप हैं। इस दिन भक्त मां कालरात्रि की विशेष आराधना करते हैं ताकि वे अपने जीवन से सभी भय, बाधाएं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकें। कहा जाता है कि मां कालरात्रि को गुड़ से बने पकवान बेहद प्रिय हैं, जो उनकी कृपा पाने का एक महत्वपूर्ण तरीका भी है।


 गुड़ के पकवान न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि वे ऊर्जा और पोषण से भरपूर भी होते हैं, जिससे व्रती और भक्तों को शक्ति मिलती है। इस शुभ अवसर पर गुड़ से बने पारंपरिक पकवान बनाना और उनका भोग अर्पित करना मां कालरात्रि को प्रसन्न करने का श्रेष्ठ तरीका माना जाता है। आइए जानते हैं गुड़ से बनने वाले कुछ लोकप्रिय और सरल पकवानों के बारे में, जिन्हें आप नवरात्रि के सातवें दिन पूजा में भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं।

 
Navratri 2025 Day 7 Maa Kalaratri Bhog Know Her Favorite Bhog to Offer on Saptami
गुड़ की खीर बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
गुड़ की खीर बनाने का सामान
  •  चावल
  •  दूध
  • गुड़
  •  इलायची
  •  घी
  • सूखे मेवे

 
Navratri 2025 Day 7 Maa Kalaratri Bhog Know Her Favorite Bhog to Offer on Saptami
खीर बनाने की विधि - फोटो : instagram
खीर बनाने की विधि

गुड़ की खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावलों को थोड़ी देर के लिए भिगो दें। ऐसा करने से चावल फूल जाएंगे। इसे भिगोने के बाद चावलों को पानी में डालकर हल्का सा पका लें। अब एक पतीले में दूध को उबालें और उसमें पके हुए चावलों को डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2025 Day 7 Maa Kalaratri Bhog Know Her Favorite Bhog to Offer on Saptami
खीर बनाने की विधि - फोटो : Instagram
जब खीर गाढ़ी हो जाए तो गैस धीमी करके गुड़ डालें। सबसे आखिर में इस खीर में इलायची पाउडर और घी में भूने हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें। ध्यान रखें कि बिना शक्कर के बनी यह खीर सेहतमंद और स्वादिष्ट होती है।

 
विज्ञापन
Navratri 2025 Day 7 Maa Kalaratri Bhog Know Her Favorite Bhog to Offer on Saptami
गुड़ की चिक्की बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
गुड़ की चिक्की बनाने का सामान
  •  गुड़ – 1 कप
  • तिल – 1 कप 
  • घी – 1 चम्मच 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed