फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Special Recipe: व्रत में बनानी है खिली-खिली साबूदाना खिचड़ी तो ये विधि अपनाएं

Sun, 29 Sep 2024 03:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 29 Sep 2024 03:38 PM IST
सार

अगर आप नवरात्रि के व्रत में कुछ स्वादिष्ट बनाने का प्लान कर रहीं हैं तो साबूदाना की खिचड़ी एक बेहतर विकल्प है। इसे बनाकर आप पेट के साथ मन को भी खुश कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Navratri 2024 Special Recipe how to make tasty sabudana khichadi at home
साबूदाना खिचड़ी - फोटो : instagram

Navratri Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिन हर किसी के लिए बेहद खास होते हैं। इन नौ दिनों में लोग माता रानी की पूजा-अर्चना करके उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। बहुत से लोग नवरात्रि में माता रानी के मंदिर जाते हैं और उन्हें भोग लगाते हैं। इसके साथ ही बहुत से लोग नवरात्रि के नौ दिन व्रत रखते हैं।



व्रत उपवास के दौरान सबसे बड़ा सवाल होता है कि हर रोज क्या अलग-अलग फलाहारी पकवान पकाएं। अगर आप भी इसी सवाल के चक्कर में फंस जाते हैं तो यहां हम आपको साबूदाना खिचड़ी बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। 

साबूदाना खिचड़ी एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है, जो विशेष रूप से व्रत या उपवास के समय खाई जाती है। यह साबूदाना, मूंगफली, आलू और मसालों का उपयोग करके बनाई जाती है। इसे बनाने का तरीका सरल है और इसमें कम समय लगता है। तो चलिए आपको भी इसे तैयार करने की विधि बताते हैं। 

Navratri 2024 Special Recipe how to make tasty sabudana khichadi at home
साबूदाना खिचड़ी बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock

साबूदाना खिचड़ी बनाने का सामान

  • 1 कप साबूदाना
  • 1 बड़ा चम्मच घी 
  •  1-2 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1 मध्यम आकार का आलू 
  • 1/4 कप मूंगफली 
  •  1 चम्मच जीरा
  •  1/2 चम्मच सेंधा नमक
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  •  हरा धनिया 
     
Navratri 2024 Special Recipe how to make tasty sabudana khichadi at home
खिचड़ी बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock

खिचड़ी बनाने की विधि

साबूदाना की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को अच्छी तरह से पानी से धो लें।अब इसे 4-5 घंटे के लिए भिगो दें। पानी इतना होना चाहिए कि साबूदाना उसमें अच्छी तरह से डूब जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2024 Special Recipe how to make tasty sabudana khichadi at home
साबूदाना खिचड़ी - फोटो : instagram

सही से साबूदाना फूलने के बाद अब आपको एक कड़ाही में घी गर्म करना है। घी गर्म होने के बाद इसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो इसमें कटी हुई हरी मिर्च और उबले हुए आलू डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

विज्ञापन
Navratri 2024 Special Recipe how to make tasty sabudana khichadi at home
साबूदाना खिचड़ी - फोटो : instagram

इसके बाद इसमें साबूदाना डालें और सेंधा नमक डालकर अच्छी मसाला तैयार करें। इस साबूदाना को अब 5 से 8 मिनट तक पकने दें। थोड़ी देर के बाद ये पारदर्शी हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed