फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: नवरात्रि का है व्रत, तो इस आसान रेसिपी से बनाएं फलाहारी समोसे

Fri, 08 Oct 2021 09:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 08 Oct 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2021 Vrat samosa Recipe in Hindi Falahari Recipes
फलाहारी समोसे बनाने की रेसिपी - फोटो : Istock

नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। नौ दिनों के इस पर्व में भक्त देवी माता की पूजा करते हैं और इस दौरान व्रत रखते हैं। इस व्रत में लोग फलाहार करते हैं। जिसमें आलू, दही, फल, सिंघाड़े या कुट्टू का आटा आदि से बने फलाहार को खाते हैं। लेकिन 9 दिन तक व्रत रहने के दौरान लोग एक ही तरह की डिश खाते खाते बोर हो जाते हैं। ऐसे में इस नवरात्रि हर दिन एक खास फलाहारी व्यंजन बनाएं। मां दुर्गा को भोग लगाने के बाद खुद भी खाएं और घर में सब को खिलाएं। ताकि फलाहार को भी लोग स्वाद के साथ खा कर खुश हो जाएं। इस बार नवरात्रि 8 दिनों की है। 'आज की रसोई' में हर दिन एक लजीज फलाहार की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप व्रत में आराम से खा सकते हैं। व्रत वाले खाने की जो रेसिपी यहां बताई जा रही है, वह बनाने में आसान भी होगी और स्वादिष्ट भी। चलिए जानते हैं व्रत वाले फलाहारी समोसे बनाने की रेसिपी।

Navratri 2021 Vrat samosa Recipe in Hindi Falahari Recipes
आटा - फोटो : istock

व्रत के समोसे बनाने के लिए सामग्री

व्रत में अनाज नहीं खाया जाता है। इसलिए फलाहारी समोसे सिंघाड़े के आटे के बनाए जाएंगे। सिंघाड़े के आटे के समोसे बनाने के लिए एक कप सिंघाड़े का आटा, ¼ कप अरारोट, घी, एक चम्मच सेंधा नमक, चिरौंजी पानी में भीगी हुई, मिर्च पाउडर, जीरा, दो चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच इलाइची।

Navratri 2021 Vrat samosa Recipe in Hindi Falahari Recipes
चिरौंजी - फोटो : iStock

फलाहारी समोसे बनाने की रेसिपी

सिंघाड़े के आटे का समोसा बनाने के लिए सबसे पहले समोसे का भरावन तैयार करेंगे। यहां हम आलू के समोसे नहीं बना रहे बल्कि चिरौंजी के बना रहे हैं। आप चाहें तो आलू या पनीर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2021 Vrat samosa Recipe in Hindi Falahari Recipes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

स्टेप 1 -समोसे की स्टफिंग तैयार करने के लिए चिरौंजी को दो घंटे के लिए पानी में भिगो लें। फिर उसे छीलकर मिक्सी में पीस लीजिए।

स्टेप 2- एक पैन में दो बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें। अब उसमें जीरा भूने। भूरा होने पर पैन में चिरौंजी और बाकी का बरावन जैसे मिर्च, धनिया आदि डालकर फ्राई कर लें।

स्टेप 3- इस मिश्रण को हल्की आंच में भूनें। पकने के बाद गैस बंद करके भरावन को ठंडा होने के लिए रख दें। समोसे का भरावन तैयार है।

विज्ञापन
Navratri 2021 Vrat samosa Recipe in Hindi Falahari Recipes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

स्टेप 4- अब समोसे का आटा गूंथेंगे। इसके लिए एक बर्तन में पानी, घी और एक चम्मच नमक मिलाकर उबाल लीजिए।

स्टेप 5- जब पानी उबल जाए तो उसमें सिंघाड़े का आटा और अरारोट मिला लें। इसे अच्छे से मिक्स करें ताकि गांठ न पड़े। इस मिश्रण को हल्की आंच में पकाएं।

स्टेप 6-जब आटे का ये मिश्रण आपस में चिपकने लगे तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद आटे की मोटी लोई बनाएं। फिर उसे बेल लीजिए।

स्टेप 7- जिस आटे को बेला है, उसके किनारों पर पानी लगाकर गीला कर लें और बीच से आधा काट लें। जैसे समोसे भरते हैं, वैसे ही कोन का आकार देकर भरावन वाली सामग्री भर लें और ऊपर से बंद कर दें।

स्टेप 8- अब कड़ाही में घी डालकर गर्म करें और उसमें सिंघाड़े के आटे के समोसे को तल लें। ध्यान रहे कि आंच मध्यम हो। जब समोसा सुनहरा रंग को हो जाएं तो निकाल कर गर्मागर्म सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed