फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: उपवास में बढ़ते वजन पर करना है कंट्रोल, तो इस नवरात्रि बनाएं ये पांच हेल्दी डिश

Sat, 09 Oct 2021 09:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 09 Oct 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
navratri 2021 recipes diet tips five tasty and healthy foods for weight loss
नवरात्रि 2021 - फोटो : istock

नवरात्रि का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है। 9 दिनों के इस त्योहार में लोग व्रत रखते हैं। व्रत में भक्त नौ दिनों तक फलाहार करते हैं, जिसमें वह फल और दूध दही के अलावा व्रत में खाए जाने वाले तरह तरह के व्यंजन खाते हैं। ऐसे में उपवास के दौरान आपकी डाइट सेहत पर असर डालती है। व्रत में एनर्जी के साथ ही सेहत पर भी विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। इसलिए व्रत में ऐसी डिश बनाएं जो स्वादिष्ट के साथ ही आपके शरीर को भरपूर पोषण दें। वहीं व्रत में लोग ऐसे भी फलाहारी व्यंजन खाते हैं , जिनसे उनके वजन पर भी असर पड़ता है। उसे भी कंट्रोल करने के लिए उपवास में डाइट पर खास ध्यान दें। आज हम आपको ऐसे 5 फलाहारी व्यंजनों की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो पोषणयुक्त होने के साथ ही स्वादिष्ट भी हैं और बनाने में आसान भी। चलिए जानते है स्वादिष्ट और हेल्दी फलाहार रेसिपी।

navratri 2021 recipes diet tips five tasty and healthy foods for weight loss
नवरात्रि 2021 साबूदाना खिचड़ी रेसिपी - फोटो : istock

साबूदाने की खिचड़ी

अधिकतर लोग व्रत में साबूदाना खाते हैं। साबूदाने की ये रेसिपी उपवास के लिए सबसे उपयुक्त है।

साबूदाने की खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री

दो कटोरी साबूदाना, दो आलू, थोड़ी सी हरी धनिया, दो चम्मच मूंगफली, सेंधा नमक स्वाद के अनुसार, घी या रिफाइंड आयल, एक चम्मच कटी अदरक, दो हरी मिर्च, आधा चम्मच जीरा।

 

navratri 2021 recipes diet tips five tasty and healthy foods for weight loss
नवरात्रि 2021 साबूदाना खिचड़ी रेसिपी - फोटो : istock

साबूदाने की फलाहारी खिचड़ी बनाने की विधि
 

साबूदाना की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को 10-15 मिनट तक पानी में भिगोकर रख दें। तब तक आलू छील लें और अच्छे से धोकर टुकड़ों में काट लीजिए। अब एक कड़ाही में घी या रिफाइंड गर्म करके आलू को सुनहरा होने तक भून लें। तब तक हरी मिर्च, धनिया और अदरक काट कर रख लें। एक पैन में मूंगफली के दानों को भूल लें और ठंडा होने पर मूंगफली के छिलके निकाल दें। फिर एक कड़ाही में घी या रिफाइंड आयल गर्म करके उसमें जीरा भूनें। फिर कटी हुई अदरक भूनने के बाद इसमें फ्राई किए हुए आलू, साबूदाना, हरी मिर्च और सेंधा नमक मिला लें। अच्छे से पकाएं और बाद हरि धनिया व मूंगफली के दानों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2021 recipes diet tips five tasty and healthy foods for weight loss
नवरात्रि 2021 केले के रोल्स बनाने की रेसिपी - फोटो : Pixabay

केले के रोल्स

केले पोषक होने के साथ ही व्रत के लिए फलाहारी व्यंजन के तौर पर स्वादिष्ट भी होते हैं। व्रत में केले रोल्स या केले के चिप्स सेहत और स्वाद दोनों के लिहाज से बेस्ट हैं।

केले के रोल्स बनाने की सामग्री

दो कच्चे केले, दो चम्मच बारीक कटी अदरक,एक बड़ी इलायची के दाने, कूटू का आटा, सेंधा नमक स्वादानुसार, दो चम्मच भुना-पिसा सूखा धनिया, आधा चम्मच मिर्च पाउडर, दो चम्मच नींबू का रस, दो बारीक कटी हरी मिर्च, कटा हरा धनिया, घी।

विज्ञापन
navratri 2021 recipes diet tips five tasty and healthy foods for weight loss
नवरात्रि 2021 केले के रोल्स बनाने की रेसिपी - फोटो : istock

केले के रोल्स बनाने की रेसिपी

कच्चे केले को धोकर छीलें और बीच में आधा कर लें। अब एक पैन में केला, अदरक, इलायची को कम पानी रख कर भाप में पकाएं। ध्यान रखें कि केला पक जाए लेकिन अधिक गले न। फिर  तक पकाएं जब तक कि केला पक न जाये लेकिन बिल्कुल गलने न पाये। जब केला पक जाए तो ठंडा होने के लिए रख दें। अब ठंडे केले को मसल लीजिए। घी छोड़कर सभी सामग्री को केले के साथ मिला कर अच्छे से मैश कर लीजिए। इस मिश्रण के छोटे छोटे रोल्स बनाएं, जैसे कटलेट के बनते हैं। रोल्स पर ऊपर से कूटू का आटा छिड़ककर पैन में गर्म घी पर तलें। ध्यान रखें कि आंच मध्यम हो। जब सुनहरा होने लगे तो निकाल कर गरम गरम परोसें। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed