फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: इस नवरात्रि घर पर झटपट बनाएं केले के चिप्स, ये रही आसान रेसिपी

Thu, 07 Oct 2021 09:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 07 Oct 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2021 Tasty Falahari Food Recipes Crispy Banana Chips Recipe in hindi
केले के चिप्स - फोटो : Istock

आज से नौ दिनों के पावन पर्व नवरात्रि की शुरुआत हो रही हैं। मां दुर्गा का आज भक्तों के घरों में आगमन होगा और नौ दिनों तक वह घर में वास करेंगी। ऐसे में जो लोग व्रत रखकर माता की उपासना करते हैं। नवरात्रि के व्रत में अनाज नहीं खाया जाता। भक्त फलाहार करते हैं। इस व्रत में कुट्टू या सिंघाड़े के आटा, आलू, फल, दूध दही आदि खाया जाता है। व्रत का खाना किसी प्रसाद से कम नहीं होता। पहले माता को भोग लगाया जाता है फिर उसे ग्रहण किया जाता है। इसलिए अगर आप भी नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो इस बार व्रत वाली ऐसी डिश बनाएं, जो झटपट बन जाए और स्वादिष्ट भी हो। व्रत में केला खाया जाता है केला पोटेशियम, विटामिन बी और विटामिन सी होता है जो पोषक होता है और आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसलिए आज हम आपको व्रत में खाए जाने वाले केले के चिप्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं केले के चिप्स बनाने को रेसिपी

Navratri 2021 Tasty Falahari Food Recipes Crispy Banana Chips Recipe in hindi
कच्चे केले - फोटो : Pixabay

केले के चिप्स बनाने की सामग्री:

2 कच्चे केले, सेंधा नमक स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर जरूरत के अनुसार, घी जरूरत के अनुसार ।

Navratri 2021 Tasty Falahari Food Recipes Crispy Banana Chips Recipe in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

केले के चिप्स बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- केले के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे केले छील लीजिए।

स्टेप 2- अब एक गहरे बर्तन में ठंडा पानी भर लें। फिर उसमें सेंधा नमक मिला लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2021 Tasty Falahari Food Recipes Crispy Banana Chips Recipe in hindi
केले के चिप्स - फोटो : Istock

स्टेप 3- छिले हुए केले को करीब 10 से 15 मिनट के लिए पानी वाले बाउल में रख दें।

स्टेप 4- कुछ देर बाद केले को निकाल कर चिप्स कटर से काट लीजिए।

स्टेप 5- अब कटे हुए केले के टुकड़ों को किसी पेपर या कपड़े में सूखने के लिए रख दीजिए।

स्टेप 6- जब आपके केले के टुकड़ें अच्छे से सूख जाएं तो मध्यम आंच पर पैन चढ़ा कर उसमें घी को गर्म करें।

विज्ञापन
Navratri 2021 Tasty Falahari Food Recipes Crispy Banana Chips Recipe in hindi
केले के चिप्स - फोटो : istock

स्टेप 7- अब इसमें केले के टुकड़ों को हल्का भूरा होने तक फ्राई कर लीजिए।

स्टेप 8- पैन से केले के चिप्स निकाल कर उसमें काली मिर्च पाउडर और सेंधा नमक छिड़क कर अच्छे से पूरे में मिला लीजिए।

व्रत में खाने के लिए आपके क्रिस्पी और टेस्टी केले के चिप्स तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed