Narak Chaturdashi 2023 Snacks Recipe in Hindi: आज छोटी दिवाली मनाई जा रही है। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी या रूप चौदस भी कहते हैं। इस दिन लोग अपने शरीर और घर दोनों की गंदगी को साफ करते हैं। कोई भी त्योहार हो और उसे मनाने का अलग तरीका हो लेकिन हिंदू त्योहार की सबसे खास और एक समान बात होती है, पर्व पर बनने वाले पकवान।
Narak Chaturdashi 2023: छोटी दिवाली पर लगाएं स्वाद का जबरदस्त तड़का, नाश्ते में बनाएं लजीज मिर्च के पकौड़े
मिर्ची के पकोड़े बनाने की सामग्री
बड़ी हरी मिर्च जो कम तीखी होती है, उबले आलू, आधा कप बेसन, अजवाइन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर, बारीक कटी हरी धनिया और तेल।
आलू मिर्च पकोड़े बनाने की विधि
स्टेप 1- पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले मिर्च को धोकर कपड़े से पोंछ कर सुखा लें
स्टेप 2- मिर्च में चीरा लगाकर अंदर के बीज बाहर निकाल लें।
स्टेप 3- आलू को उबालकर उन्हें ठंडा होने के बाद छीलकर मैश करें।
स्टेप 4- उबले हुए आलू में स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर और अन्य मसाले मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
स्टेप 5- कटी हुई बारीक हरी धनिया भी आलू में मिला लें।
स्टेप 6- इस मिश्रण को किनारे रख दें और बेसन का घोल तैयार कर लें
स्टेप 7- बेसन में हल्का नमक और अन्य मसाले मिलाएं, याद रखें कि आलू और बेसन में मसालों का अनुपात अधिक न होने पाए
स्टेप 8- बेसन के घोल बहुत ज्यादा पतला या गाढ़ा न हो।
स्टेप 9- मिर्ची में जहां चीरा लगा है, वहां से आलू के मिश्रण को अंदर भरें।
स्टेप 10- तब तक कड़ाही में तेल गर्म कर लें।
स्टेप 11- अब आलू भरी मिर्च को बेसन के घोल में डुबोकर गर्म तेल में डालें।
स्टेप 12- हल्की आंच पर धीरे धीरे हर तरफ से तल लें।
स्टेप 13-आलू भरी मिर्च के पकौड़े तैयार हैं, इसे चटनी के साथ परोसें।