फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीयर पीते समय न बरतीं ये 5 सावधानियां तो जा सकती है जान, वरना ये वरदान

Mon, 05 Feb 2018 09:18 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Multiple Reasons Why You Should Drink Beer Regularly
Beer

दोस्तों के साथ पार्टी करनी हो, या घर बैठे अपनी फेवरेट फिल्म देखनी हो, बीयर के बिना ये मौके अधूरे से लगते हैं। चाय और कॉफी के बाद अगर कोई ड्रिंक पॉपुलर है तो वह है बीयर। इसमें शराब की मात्रा भी बहुत कम 5-8 फीसदी होती है। फिर भी इसके सेवन के दौरान इस बात का ख्याल रखना बेहद जरूरी है कि हम इसे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लें। अगर हमने ऐसा किया तो यकीन मानिए बीयर पीने से आपके शरीर को ढेर सारे फायदे होंगे...


 

Multiple Reasons Why You Should Drink Beer Regularly
beer

कैंसर
बीयर में हेट्रोसाइकिलिक अमीन्स पाया जाता है। यह शरीर में कार्सिनोजेन यानी कैंसर के लिए जिम्मेदार हानिकारक तत्वों को शरीर से दूर करने में मददगार होता है। यह बात पुर्तगाल में हुए एक शोध में सामने आई है। 

हालांकि, इसका सेवन कम मात्रा में किया जाए, तो ही यह फायदेमंग है, वरना इसमें मौजूद अल्कोहल इसकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देगी। 

Multiple Reasons Why You Should Drink Beer Regularly
beer

मजबूत हड्डियां
बीयर में सिलिकॉन का स्तर अच्छी मात्रा में होता है जो हड्डियों को मजबूत रखता है। 2009 में तुफ्त विश्वविद्यालय के एक शोध में यह पाया गया कि जो लोग कभी-कभी बीयर का सेवन करते हैं उनकी हड्डियां अपेक्षाकृत अधिक मजबूत होती हैं। इस दौरान इस बात का विशेष ख्याल रखना होगा कि बीयर पीने से पहले हम सैलड या पॉपकॉर्न खा लें। ऐसा इसलिए ताकि हमारा पेट भरा रहे और हम जरूरत से ज्यादा बीयर के सेवन से बचे रहें।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Multiple Reasons Why You Should Drink Beer Regularly
beer

स्वस्थ दिल
अगर बीयर संतुलित मात्रा में पी जाए तो यह दिल के लिए सेहतमंद भी हो सकती है। इटली की फाउंडेशन डी रिसेरिया ई क्यूरा नामक संस्था ने अपने शोध में पाया कि जो लोग पिंट बीयर का संतुलित मात्रा में सेवन करते हैं उनमें दूसरों की अपेक्षा दिल के रोगों की आशंका 31 प्रतिशत कम रहती है। अगर आप बीयर को टॉनिक की तरह, यानी इसके फायदों की वजह से पी रहे हैं, तो इस बात का ख्याल रखना होगा कि आप एक दिन में एक मग से ज्यादा बीयर ना पिएं। 

विज्ञापन
Multiple Reasons Why You Should Drink Beer Regularly
फरीदाबाद - फोटो : self

किडनी के लिए फायदेमंद
फिनलैंड के शोधकर्ताओं ने अपने शोध के आधार पर दावा किया है कि संतुलित मात्रा में बीयर के सेवन से किडनी में स्टोन का रिस्क उन लोगों की अपेक्षा कम होता है जो दूसरी एल्कोहलिक ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। उनका मानना है कि बीयर में पानी का स्तर अधिक रहता है इसलिए यह किडनी के लिए फायदेमंद हो सकती है। लेकिन अगर आपने इसका ज्यादा सेवन कर लिया, तो उसके नुकसान वैसे ही होंगे, जैसा बाकी एल्कोहोलिक ड्रिंक करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed