{"_id":"5a75bdcd4f1c1bef7b8b516c","slug":"avoid-these-harmful-mistakes-while-eating-the-food","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खाना खाते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वर्ना बाद में पछताना पड़ेगा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
खाना खाते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वर्ना बाद में पछताना पड़ेगा
Sun, 04 Feb 2018 10:32 AM IST
रुपायन, अमर उजाला
रुपायन, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आहार विशेषज्ञ डॉ. मिताली भाटिया कहती हैं कि हमें खाने से पहले खाद्य पदार्थों के मिश्रण बारे में समझना जरूरी है। उदाहरण के लिए फल और पका हुआ भोजन। फल को एक क्षारीय भोजन सामग्री माना जाता है, जोकि हमारे शरीर द्वारा आसानी से पचा लिया जाता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
2 of 5
वहीं दूसरी ओर पके हुए भोजन को शरीर को ऊर्जा देने से पहले पचने में समय लगता है। जब आप भोजन के तुरंत बाद एक फल को खाते हैं, तब यह आसानी से नहीं पचता और पेट में तब तक बना रहता है, जब तक कि पका हुआ भोजन पूरी तरह से नहीं पच जाता। इससे हमें गैस, सूजन आदि की समस्या होती है। इसलिए इस कॉम्बिनेशन से बचना चाहिए।
पानी और भोजन
3 of 5
यदि आपको भोजन के साथ पानी पीने की आदत है, तो अपनी इस आदत को बदल लें, क्योंकि भोजन के साथ पानी पीने से आपके पेट में जमा हुआ पाचक रस शरीर में अच्छे से नहीं घुल पाता है। अच्छा हो कि आप हमेशा भोजन करने से एक घंटे पहले और भोजन के एक घंटे बाद पानी पिएं। इससे आपका शरीर सही तरह से भोजन के पोषक तत्वों को ग्रहण कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
banana face mask
इसी तरह केला और दूध का उदाहरण है। जहां तक आयुर्वेद की बात है, तो केला और दूध के मिश्रण की मनाही की जाती है। इसे पेट के लिए बहुत भारी माना जाता है और यह मिश्रण आपको शारीरिक और मानसिक रूप से सुस्त बना सकता है। यदि आपको केला आैर दूध खाने की आदत है, तो इस मिश्रण में कुछ इलायची और जायफल के पाउडर को मिला लें। इससे यह आसानी से पच जाता है।
विज्ञापन
फलों के साथ दही
5 of 5
super food
कुछ लोग दही में फल मिक्स करके रायता खाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, खट्टे फलों को दही के साथ मिलाने से पाचन क्रिया को नुकसान पहुंच सकता है। इससे शरीर में टॉक्सिन बढ़ सकता है। नाड़ी, रक्त संचय, ठंड, कफ और एलर्जी आदि की समस्या भी हो सकती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।