फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुकेश अंबानी इस मिठाई को खाने से कभी नहीं चूकते, जानें क्या हैं पसंदीदा व्यंजन

Fri, 19 Apr 2019 11:18 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Fri, 19 Apr 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani Birthday Special: Favourite Food Of Mukesh Ambani

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 में अरब देश अदन में हुआ था। मुकेश देश के सबसे अमीर शख्स हैं तो आपको लगता होगा वह बहुत रॉयल लाइफ जीना पसंद करते होंगे। खाने में वह बहुत लजीज चीजें खाते होंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी बातों के बारे में जो उन्हें खास बनाती हैं।

Mukesh Ambani Birthday Special: Favourite Food Of Mukesh Ambani

ये बात तो हर कोई जानता है कि मुकेश अंबानी पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं। उन्हें भारतीय खाना बेहद पसंद है। मुकेश बहुत सादा और हल्का खाना खाना पसंद करते हैं। लंच में वह खासकर दाल-चावल, सब्जी रोटी खाते हैं।

Mukesh Ambani Birthday Special: Favourite Food Of Mukesh Ambani
- फोटो : viral bhayani

ब्रेकफास्ट में वह रोजाना पपीते का जूस और नट्स का सेवन करते हैं। रविवार के दिन मुकेश ब्रेकफास्ट में साउथ इंडियन खाना खाते हैं। वह खाने के काफी शौकीन हैं। भारत के सबसे अमीर शख्स होने के बावजूद उन्हें सड़क के पास स्टॉल पर खाना बहुत पसंद है। जब कभी उनका रोड साइड फूड खाने का दिल करता है तो वह वहां खड़े होकर खाना खाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Ambani Birthday Special: Favourite Food Of Mukesh Ambani
- फोटो : amar ujala

मुकेश अंबानी के बारे में यह बात शायद ही लोगों को पता होगी कि वह जलेबी खाने के इतने बड़े शौकीन हैं कि उन्हें कभी सड़क किनारे कोई जलेबी की दुकान दिख जाए तो वह उसे खाने से परहेज नहीं करते हैं। 

विज्ञापन
Mukesh Ambani Birthday Special: Favourite Food Of Mukesh Ambani

मुकेश अंबानी को ताज कोलाबा की चाट बेहद पसंद है। वह अक्सर वहां जाकर चाट का आनंद लेते हैं। इसके अलावा उन्हें मैसूर कैफे का खाना बहुत पसंद है और वह हफ्ते में एक बार वहां जरूर जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed